PM Kisan Yojana 14th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में बीती 27 जुलाई को 14वीं किस्त जारी हुई, जिसमें पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे गए। पर किस्त जारी होने के इतने दिन बाद भी कई किसान ऐसे हैं जिन्हें अब तक किस्त के पैसे नहीं मिले हैं। ऐसे में सवाल ये है कि ये किसान अब क्या करें जिससे इन्हें अटकी हुई किस्त के पैसे वापस मिल सके? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं किसानों के पास अभी क्या विकल्प मौजूद हैं। योजना से जुड़े किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64cb2b4c5ba37d4fe9051e87","slug":"farmers-did-not-get-2-thousand-rupees-even-after-14th-installment-release-of-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-2023-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 6 दिन बीतने के बाद भी नहीं आई 14वीं किस्त तो किसान तुरंत करें ये काम, मिल सकते हैं पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: 6 दिन बीतने के बाद भी नहीं आई 14वीं किस्त तो किसान तुरंत करें ये काम, मिल सकते हैं पैसे
Thu, 03 Aug 2023 10:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 03 Aug 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
अटकी हुई किस्त पाने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटकी हुई किस्त पाने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
पहले जान लें ये बातें:-
नंबर 1
- अगर आपके खाते में ई-केवाईसी नहीं हुई है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में आप खुद pmkisan.gov.in पोर्टल से, सीएससी सेंटर से या बैंक से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके बाद ही आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
अटकी हुई किस्त पाने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
नंबर 2
- ई-केवाईसी के अलावा अगर आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत है, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसके अलावा आधार कार्ड की दी गई जानकारी में गलती पाई जाने पर भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इन्हें चेक करके सही करवा लें, ताकि आपको अटकी हुई किस्त का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटकी हुई किस्त पाने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
बेनिफिशियरी सूची में अपना नाम चेक कर लें:-
- आप अपना नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में चेक कर सकते हैं और यहां से जान सकते हैं कि आपके फॉर्म में या बाकी क्या गलती हुई हैं
- इसके लिए पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं और यहां पर बेनिफिशियरी लिस्ट में क्लिक करें
- फिर यहां राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव जैसी जानकारी भरकर चेक करें।
विज्ञापन
अटकी हुई किस्त पाने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
दिक्कत होने पर यहां कर सकते हैं संपर्क
- अगर आपको किसी तरह की कोई मदद चाहिए या अपनी किस्त से जुड़ी कोई बात जाननी है, तो फिर आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261, टोल फ्री नंबर 1800115526 या फिर लैंडलाइन नंबर्स 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है।