फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

App Alert: आज ही हटा लें अपने मोबाइल से इस तरह की एप, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Tue, 02 May 2023 01:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 02 May 2023 01:56 PM IST
विज्ञापन
Fake Android System Apps List 2023 Know Fraud Software Apps to Delete from Phone
फेक एप आपके पीठ पीछे आपका डाटा चुराकर आपको चपत लगा सकती है। - फोटो : istock

Fake App Alert: मोबाइल फोन के आ जाने के बाद से हमारे लगभग सभी काम बेहद आसानी से होने लगे। पहले जिस काम में घंटों लगते थे और लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती थी अब वो मोबाइल के जरिए मिनटों में हो जाते हैं। यही नहीं आप मोबाइल के जरिए बहुत कुछ कर सकते हैं बस इसके लिए आपके मोबाइल में वो एप होनी चाहिए। प्ले स्टोर से लेकर दूसरी अन्य जगहों पर कई तरह की एप मौजूद हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इनमें से कई एप ऐसी हैं जो आपके मोबाइल फोन के लिए सही नहीं हैं? क्योंकि ये एप आपकी गोपनीय जानकारी और डाटा चुराकर आपको चपत लगा सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि ऐसी एप को मोबाइल से तुरंत ही हटा दें। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन सी एप शामिल हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Fake Android System Apps List 2023 Know Fraud Software Apps to Delete from Phone
फेक एप आपके पीठ पीछे आपका डाटा चुराकर आपको चपत लगा सकती है। - फोटो : istock

ये हैं वो एप, देखें लिस्ट:-

नंबर 1

  • वैसे तो मोबाइल में टाइप करने के लिए पहले से कीबोर्ड होता है, लेकिन लोग स्टाइलिश, भाषा और इमोजी के चक्कर में अलग से कीबोर्ड एप इंस्टॉल कर लेते हैं। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इस तरह की फर्जी एप आपके पासवर्ड चुरा सकती हैं।
Fake Android System Apps List 2023 Know Fraud Software Apps to Delete from Phone
फेक एप आपके पीठ पीछे आपका डाटा चुराकर आपको चपत लगा सकती है। - फोटो : istock

नंबर 2

  • कई लोगों को लगता है कि कहीं उनके मोबाइल में वायरस न आ जाए। इससे बचने के लिए वो प्ले स्टोर या अन्य लिंक के जरिए मुफ्त वाले एंटी वायरस की एप को मोबाइल में इंस्टॉल कर लेते हैं। पर ऐसा न करें, क्योंकि ये एप मोबाइल में रखने से खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fake Android System Apps List 2023 Know Fraud Software Apps to Delete from Phone
फेक एप आपके पीठ पीछे आपका डाटा चुराकर आपको चपत लगा सकती है। - फोटो : istock

नंबर 3

  • आजकल आने वाले लगभग सभी मोबाइल में फ्लैश लाइट और टॉर्च होता है। बावजूद इसके कई लोग अलग से इस तरह की एप डाउनलोड कर लेते हैं। पर ऐसा करने से बचें, क्योंकि इस तरह की एप आपका डाटा चुराने का काम कर सकती हैं।
विज्ञापन
Fake Android System Apps List 2023 Know Fraud Software Apps to Delete from Phone
फेक एप आपके पीठ पीछे आपका डाटा चुराकर आपको चपत लगा सकती है। - फोटो : istock

नंबर 4

  • कई लोग अपने मोबाइल के कैशे या जंक फाइल को हटाने के लिए कोई क्लिनर एप इंस्टॉल कर लेते हैं। ऐसा न करें क्योंकि ये एप आपसे कई तरह की गैर-जरूरी परमिशन भी मांगती हैं। इसलिए इसकी जगह पर मोबाइल में पहले से मौजूद एप से कैशे क्लियर करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed