फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF: अगर आपका भी है पीएफ खाता, तो मिलती है 7 लाख रुपये की यह विशेष सुविधा, जानिए डिटेल्स

Wed, 19 Jul 2023 01:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 19 Jul 2023 01:12 PM IST
विज्ञापन
EPFO: What is employee deposit linked insurance Scheme Know Complete Details Here
What is employee deposit linked insurance Scheme - फोटो : iStock

EPFO: देश में करोड़ों नौकरीपेशा लोगों का प्रोविडेंट फंड खाता है। हर महीने कर्मचारियों की सैलरी का कुछ अंश कटकर उनके पीएफ खाते में जमा होता रहता है। पीएफ खाते में जो पैसे जमा होते हैं। वह नौकरीपेशा लोगों के रिटायरमेंट के बाद के जीवन को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने का काम करते हैं। अगर आपका भी पीएफ खाता है, तो आज हम आपको ईपीएफओ द्वारा दी जाने वाली एक बेहद ही शानदार सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। इस सुविधा के अंतर्गत ईपीएफओ अपने खाताधारकों को 7 लाख रुपये की एक विशेष सुविधा देता है। 7 लाख रुपये की यह विशेष सुविधा ईपीएफओ एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम के अंतर्गत देता है। यह 7 लाख रुपये का एक डेथ इंश्योरेंस कवर है। यह सुविधा पूरी तरफ मुफ्त है। इसमें आपको अलग से किसी प्रकार के कोई पैसे देने की जरूरत नहीं होती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

EPFO: What is employee deposit linked insurance Scheme Know Complete Details Here
What is employee deposit linked insurance Scheme - फोटो : Istock

एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम के अंतर्गत अगर पीएफ खाताधारक की किसी दुर्घटना में दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में उसके द्वारा तय किए गए नॉमिनी को ये पैसे दिए जाते हैं।

EPFO: What is employee deposit linked insurance Scheme Know Complete Details Here
What is employee deposit linked insurance Scheme - फोटो : Istock

एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम के तहत एकमुश्त 2 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। वहीं ज्यादा से ज्यादा 7 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। 

Ghee Adulteration: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली घी का सेवन, ऐसे लगाएं असली नकली का पता

विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO: What is employee deposit linked insurance Scheme Know Complete Details Here
What is employee deposit linked insurance Scheme - फोटो : Istock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर पीएफ खाताधारक किसी नॉमिनी को रजिस्टर नहीं करता है। इस स्थिति में इस इंश्योरेंस कवरेज को कर्मचारी के जीवन साथी, बेटा/बेटी को मिलता है। 

विज्ञापन
EPFO: What is employee deposit linked insurance Scheme Know Complete Details Here
What is employee deposit linked insurance Scheme - फोटो : istock

एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम में रजिस्टर करने के लिए आपको अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होती है। ईपीएफओ के सदस्य अपने आप ही इस स्कीम में रजिस्टर हो जाते हैं। इस स्कीम को क्लेम करने के लिए आपकी उम्र 18 साल से ऊपर होनी जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed