PF Balance Check Process In Hindi: हमारे देश में ही नहीं बल्कि, दुनिया में एक बड़ा तबका नौकरी करता है। अपनी आजीविका चलाने के लिए ये जरूरी भी होता है और नौकरी करके जो सैलरी आती है उसी से आप अपने आज के और कल के खर्चे पूरे कर पाते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए सरकार ने कुछ नियम भी बनाए हैं। जैसे, नौकरी करने वाले लोगों का नियमों के तहत पीएफ खाता भी खोला जाता है।
{"_id":"689f352520109555c70d3a6f","slug":"epfo-update-how-to-check-pf-balance-passbook-kaise-dekh-sakte-hain-2025-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PF Balance: बड़ा आसान है पीएफ का बैलेंस चेक करना, जान पाएंगे नौकरी करते-करते कितने पैसा जमा हुआ है खाते में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PF Balance: बड़ा आसान है पीएफ का बैलेंस चेक करना, जान पाएंगे नौकरी करते-करते कितने पैसा जमा हुआ है खाते में
Fri, 15 Aug 2025 07:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 15 Aug 2025 07:12 PM IST
सार
PF Ka Balance Kaise Check Karein: अगर आपका भी पीएफ खाता है तो आपको ये जरूर जानना चाहिए कि आपके पीएफ खाते में कितना पैसा जमा हो गया है। साथ ही आप और भी बहुत कुछ देख सकते हैं।
विज्ञापन
पीएफ का बैलेंस कैसे चेक करें? (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ का बैलेंस कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
इस तरह से चेक कर सकते हैं पीएफ अकाउंट का बैलेंस:-
पहला स्टेप
- अगर आपका भी पीएफ कटता है तो आप भी ये चेक कर सतके हैं कि आपके पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हो गए हैं
- आप अपने मोबाइल से, कंप्यूटर से भी अपने पीएफ का बैलेंस चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की पासबुक वाली आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाना है
पीएफ का बैलेंस कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- अब जब आप वेबसाइट खोल चुके हैं तो यहां पर आपको लॉगिन करना होता है
- इसके लिए आपको यहां पर सबसे पहले अपना यूएएन नंबर दर्ज करना है
- फिर आपको यहां पर अपना पासवर्ड भरना है
- अब इसके बाद आपको यहां पर स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ का बैलेंस कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
- फिर आपका अकाउंट लॉगिन हो जाता है
- जहां पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखते हैं, लेकिन आपको पासबुक वाले सेक्शन में जाना है
- यहां पर जाकर आपको अपनी वो पासबुक दिखेंगी, जहां-जहां आपने नौकरी की है
- ऐसे में आपको अपनी मौजूदा कंपनी की पासबुक को चुनना है
विज्ञापन
पीएफ का बैलेंस कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
- फिर आपके सामने आपकी पीएफ की पासबुक खुल जाती है, जहां पर आप अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं
- यहां पर आप चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ अकाउंट में कुल कितने पैसे जमा है
- आपकी कंपनी हर माह आपके पीएफ खाते में पैसे जमा कर भी रही है या नहीं, वो आप यहां चेक कर सकते हैं
- आप यहां पर बाकी चीजें भी चेक कर सकते हैं जैसे, आपकी पेंशन कितनी बनेगी, आपकी कंपनी अपना शेयर यहां जमा करती है या नहीं आदि