फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO: नौकरी की है तलाश, तो फटाफट इस योजना में करें रजिस्ट्रेशन, ईपीएफओ की तरफ से मिलेगा बड़ा फायदा

Sun, 13 Feb 2022 05:32 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 13 Feb 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
EPFO News registration under aatmanirbhar bharat rojgar yojana till 31st March get more benefit in pf account from EPFO
आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत ईपीएफओ दे रहा बड़ा फायदा - फोटो : iStock

अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। देश में कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद से लाखों लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाई हैं। ऐसे में जिन लोगों के पास नौकरी नहीं हैं उनके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत आसानी से नौकरी पाने का मौका दे रहा है। केंद्र सरकार की स्कीम आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत आप सभी रोजगार के नये अवसर तलाश सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास 31 मार्च 2022 तक का समय है। ऐसे में आप 31 मार्च से पहले आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए किसी कंपनी में नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के पीएफ का भुगतान सरकार करेगी। साथ ही कंपनी की ओर से पीएफ में जाने वाली राशि का भुगतान भी सरकार ही करेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से... 

EPFO News registration under aatmanirbhar bharat rojgar yojana till 31st March get more benefit in pf account from EPFO
आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत ईपीएफओ दे रहा बड़ा फायदा - फोटो : अमर उजाला

क्या है सरकार की योजना?

  • दरअसल, आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत सरकार दो साल तक कर्मचारी और नियोक्ता के हिस्से को पीएफ में जमा करेगी। इससे कंपनियों को भी ज्यादा संख्या में रोजगार देने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इस योजना का लाभ नौकरी लगने के बाद से 24 महीनों तक उठाया जा सकेगा। इसमें सरकार कर्मचारी के वेतन का 24 प्रतिशत अंशदान करेगी। 
EPFO News registration under aatmanirbhar bharat rojgar yojana till 31st March get more benefit in pf account from EPFO
आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत ईपीएफओ दे रहा बड़ा फायदा - फोटो : iStock
किसे मिलेगा इसका लाभ 
  • आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत ऐसे कर्मचारियों को लाभ दिया जाएगा, जिनका मासिक वेतन 15 हजार रुपये से कम होगा। साथ ही जब कर्मचारी का मासिक वेतन 15 हजार से अधिक हो जाएगा तब उनके पीएफ खाते में सरकार की ओर से किया जाने वाला अंशदान बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO News registration under aatmanirbhar bharat rojgar yojana till 31st March get more benefit in pf account from EPFO
आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत ईपीएफओ दे रहा बड़ा फायदा - फोटो : i stock
  • हालांकि, आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत जिस कंपनी में कर्मचारियों की संख्या एक हजार से अधिक होगी उन कंपनियों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की तरफ से इसका लाभ नहीं दिया जाएगा। ये योजना ऐसी कंपनियों के लिए लागू होगी, जिनका ईपीएफओ के साथ अक्टूबर, 2020 से पहले पंजीकरण हो चुका है। 
विज्ञापन
EPFO News registration under aatmanirbhar bharat rojgar yojana till 31st March get more benefit in pf account from EPFO
आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत ईपीएफओ दे रहा बड़ा फायदा - फोटो : iStock
  • इस योजना के तहत जो कर्मचारी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के साथ 31 मार्च, 2022 तक रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उन्हें अगले दो साल तक सरकार की ओर से पीएफ अंशदान का लाभ दिया जाएगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed