एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले लोगों की कॉलिंग स्क्रीन इन दिनों बदली-बदली सी नजर आ रही है। कई लोगों को अपनी कॉलिंग स्क्रीन में ये बदलाव देखने के बाद लग रहा है कि कहीं उनके फोन में कोई वायरस तो नहीं आ गया या किसी ने फोन हैक तो नहीं कर लिया है। आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ये कोई वायरस या हैकिंग के चलते नहीं हुआ है बल्कि यह गूगल का एक नया अपडेट है। Material 3 Expressive अपडेट की वजह से फोन एप में एक नया बदलाव हुआ है, जिसके चलते कॉलिंग इंटरफेस एक नया रूप ले चुका है। इस अपडेट के आने के बाद फेवरेट और हालिया कॉन्टैक्ट्स एक ही टैब में दिखाई दे रहे हैं। गूगल इस अपडेट के जरिए यूजर्स के कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने के साथ इसे दिखने में भी आकर्षक बनाना चाहता है।
Android कॉलिंग इंटरफेस में आया मेजर अपडेट, अब कॉल रिसीव करने का तरीका भी अलग
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:46 AM IST
सार
ये कोई वायरस या हैकिंग के चलते नहीं हुआ है बल्कि यह गूगल का एक नया अपडेट है। Material 3 Expressive अपडेट की वजह से फोन एप में एक नया बदलाव हुआ है, जिसके चलते कॉलिंग इंटरफेस एक नया रूप ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन