जहां एक तरफ कुछ लोग अपना बिजनेस करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोग नौकरी भी करते हैं। देश में नौकरी पेशा लोगों की संख्या काफी ज्यादा भी है। पूरे महीने जब लोग काम करते हैं, तब उन्हें उनकी सैलरी मिलती है। वहीं, अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपका पीएफ खाता भी होगा। इस खाते में कर्मचारी की सैलरी में से हर महीने एक निश्चित अमाउंट जमा किया जाता है। वहीं, इस पर ब्याज भी दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी पीएफ खाताधारक हैं, तो आपके लिए एक बड़ी और जरूरी खबर है, क्योंकि इन दिनों आप अपनी पीएफ की पासबुक नहीं देख पा रहे होंगे? ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि आपने अब तक अपने खाते में ई-नॉमिनेशन फाइल नहीं किया है। इसके अलावा अगर आप इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं, तो आप कई लाभों से वंचित भी रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
EPFO Alert: 31 मार्च से पहले बिना भूले करा लें ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकते हैं नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है आखिरी तारीख?
- दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पीएफ खाताधारकों को ई-नॉमिनेशन को लेकर आगाह किया है। इसमें कहा गया है कि हर हाल में 31 मार्च 2022 से पहले वे अपना ई-नॉमिनेशन कर लें। ऐसा न करने पर खाताधारकों को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं।
क्या परेशानियां हो सकती हैं?
पहली परेशानी
- अगर खाताधारक ने नॉमिनी नहीं जोड़ा है, और उसकी किसी कारण से मौत हो जाती है। तो ऐसे में क्लेम को प्रोसेस करने में दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं, पैसा मिलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
दूसरी परेशानी
- अगर आप पीएफ खाताधारक हैं, और आपने अब तक ई-नॉमिनेशन फाइल नहीं किया है, तो आप इंश्योरेंस कवर की सुविधा से वंचित रह सकते हैं। दरअसल, एम्प्लॉई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम के तहत इंश्योरेंस कवर की सुविधा मिलती है। इसमें नॉमिनी को अधिकतम 7 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है।
अब तक नहीं किया ई-नॉमिनेशन, तो ऐसे करें:-
स्टेप 1
- आपको ई-नॉमिनेशन के लिए सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाना है। फिर यहां 'सर्विस' पर क्लिक करें और इसके बाद यूएएन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर लें।