फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: कभी न करें इन ईमेल पर क्लिक, वरना गंवा बैठेंगे अपनी मेहनत की कमाई

Tue, 30 May 2023 02:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 30 May 2023 02:12 PM IST
विज्ञापन
Email Fraud Alert Know How to Stop Spam Emails Full Guide in Hindi
कौन सी ईमेल पर क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock

Email Fraud: मौजूदा समय में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं और अब कई काम मिनटों में हो जाते हैं। बैंकिंग क्षेत्र के काम हो, ऑफिस का कोई काम हो, किसी से बात करनी हो, किसी को पैसे भेजने हों या कोई अन्य काम करना हो आदि। ये सभी काम मिनटों में हो जाते हैं। वहीं, लैपटॉप और मोबाइल फोन इसमें हमारी काफी मदद करते हैं। दरअसल, कई कामों के लिए लोग ईमेल का भी इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें वो मोबाइल या लैपटॉप आदि पर लॉगिन करते हैं। लेकिन अगर आप ईमेल का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको किन ईमेल पर क्लिक नहीं करना चाहिए। वरना आपके साथ फ्रॉड तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से ईमेल हैं जिन पर आपको क्लिक नहीं करना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Email Fraud Alert Know How to Stop Spam Emails Full Guide in Hindi
कौन सी ईमेल पर क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock

इन ईमेल पर कभी क्लिक न करें:-

नंबर 1

  • आपके पास अगर कोई ऐसा ईमेल आया है, जिसमें किसी एनजीओ आदि के नाम पर आपसे मदद मांगी गई है। तो इस ईमेल पर क्लिक करने से बचें, क्योंकि जालसाज ऐसी फर्जी ईमेल भेजकर आपको ठग सकते हैं।
Email Fraud Alert Know How to Stop Spam Emails Full Guide in Hindi
कौन सी ईमेल पर क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 2

  • जालसाज आजकल लोगों को केवाईसी के नाम पर खूब ठग रहे हैं। इसलिए अगर आपके पास केवाईसी करवाने के लिए कोई ईमेल आता है, तो न ही इस ईमेल पर क्लिक करें और न ही इस ईमेल में दिए लिंक पर। वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Email Fraud Alert Know How to Stop Spam Emails Full Guide in Hindi
कौन सी ईमेल पर क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • लोगों को लॉटरी का लालच देकर भी खूब ठगा जाता है। अगर आपके पास ऐसी कोई ईमेल आती है, जिसमें आपकी लॉटरी लगने जैसी बातें कही गई हैं तो इनसे बचकर रहें और इन ईमेल पर कभी क्लिक न करें।
विज्ञापन
Email Fraud Alert Know How to Stop Spam Emails Full Guide in Hindi
कौन सी ईमेल पर क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 4

  • आपके पास कई ऐसे ईमेल भी आ सकते हैं, जिनमें आपको बिना कोई शर्त लोन देने की बातें कही गई हो। ऐसी ईमेल पर कभी विश्वास न करें, क्योंकि ये फर्जी होती हैं। अपनी बातों में फंसाकर आपको ठगा जा सकता है। इसलिए ऐसे ईमेल पर कभी क्लिक न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed