फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलता है पांच लाख रुपये तक का लाभ, यहां जानें क्या आपका बन सकता है या नहीं

Tue, 30 Jan 2024 12:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 30 Jan 2024 12:48 PM IST
विज्ञापन
Eligibility Criteria of Ayushman Bharat Scheme check here
क्या है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

Ayushman Card: देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। किसी योजना में घर देने का प्रावधान है, तो किसी योजना में आर्थिक मदद करने का। पर इन सभी योजनाओं का पूरा खर्च सरकार उठाती है और पात्र लोगों को मदद पहुंचाई जाती है। ऐसी ही एक स्वास्थ्य योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़कर लाभ ले रहे हैं। इसलिए अगर आप भी इस स्वास्थ्य योजना से जुड़ना चाहते हैं तो जुड़ सकते हैं। बशर्ते आप योजना के लिए पात्र हों। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Eligibility Criteria of Ayushman Bharat Scheme check here
क्या है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

आप पात्र हैं या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1

  • आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो पहले पात्रता चेक करें
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
  • यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
Eligibility Criteria of Ayushman Bharat Scheme check here
क्या है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां दर्ज करना है
  • इस भरे हुए नंबर पर एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा
  • अब जो ओटीपी आया है, उसे यहां दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Eligibility Criteria of Ayushman Bharat Scheme check here
क्या है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आप देखेंगे आपके सामने दो विकल्प आए हैं, जहां पहले में अपना राज्य चुन लें
  • फिर दूसरे वाले में अपना राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके सर्च करें
  • अब आपको आपकी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।
विज्ञापन
Eligibility Criteria of Ayushman Bharat Scheme check here
क्या है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

आवेदन करने का तरीका:-

  • अगर आप योजना के लिए पात्र हैं, तो फिर आपको आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलकर अपने दस्तावेज देने हैं
  • फिर पात्रता और दस्तावेज दोनों चेक होंगे और सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed