फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर काम की: सर्दियों में गीजर चलाने पर कैसे कम आ सकता है बिजली का बिल? जान लें तरीके

Sat, 28 Oct 2023 10:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 28 Oct 2023 10:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity Saving Tips: How to reduce electricity bill while using Geyser
गीजर चलाने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे बिजली का बिल कम हो सके? - फोटो : Amar Ujala

Electricity Saving Tips in Winter: सर्दियों में पानी ठंडा होने के कारण नहाने, कपड़े धोने, बर्तन धोने आदि में बहुत दिक्कत होती है। इसलिए लोग गर्म पानी की मदद से इन कामों को करते हैं। ऐसे में सर्दी के मौसम में गीजर का इस्तेमाल काफी होने लगता है, क्योंकि गर्म पानी जो चाहिए होता है। इसका सीधा असर बढ़ते बिजली के बिल पर देखा जा सकता है। गीजर चलाने से बिजली का बिल ज्यादा आने लगता है। पर शायद आप ये नहीं जानते कि गीजर चलाने के बाद भी कुछ बातों का ध्यान रखकर बढ़ते हुए बिजली के बिल को कम किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारे में जिनकी मदद से आप बिजली का बिल कम कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Electricity Saving Tips: How to reduce electricity bill while using Geyser
गीजर चलाने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे बिजली का बिल कम हो सके? - फोटो : Istock

गीजर चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • आमतौर पर देखने में आता है कि लोग गीजर चलाने के बाद उसे ऑन ही छोड़ देते हैं। इससे जरूरत न होने पर भी गीजर चलता रहता है और बिजली का बिल बढ़ते रहता है। इसलिए जितनी जरूरत हो, उतना ही गीजर चलाएं और बाकी बंद कर दें। हालांकि, आजकल ऑटोकट वाले गीजर आते हैं जो पानी गर्म होने पर खुद बंद हो जाते हैं। पर जिनके वहां पुराने वाले गीजर हैं उसमें ये फीचर नहीं होता है।
Electricity Saving Tips: How to reduce electricity bill while using Geyser
गीजर चलाने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे बिजली का बिल कम हो सके? - फोटो : Istock

नंबर 2

  • अगर आपका बिल काफी ज्यादा आता है, तो आप हर महीने का बिल सेट कर सकते हैं। आपको ये ध्यान रखना है कि जितना आप सोच रहे हैं, उतने ही यूनिट का इस्तेमाल करना है। इसके लिए आपको गीजर चलाने पर कंट्रोल करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Electricity Saving Tips: How to reduce electricity bill while using Geyser
गीजर चलाने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे बिजली का बिल कम हो सके? - फोटो : istock

गीजर खरीदते समय रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • अगर आप चाहते हैं कि गीजर चलाने के बाद भी आपका बिजली का बिल कम से कम आए, तो इसके लिए गीजर खरीदते समय भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। जैसे:- 5 स्टार वाला गीजर ही खरीदें, जो बिजली का बिल कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
विज्ञापन
Electricity Saving Tips: How to reduce electricity bill while using Geyser
गीजर चलाने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे बिजली का बिल कम हो सके? - फोटो : iStock

नंबर 2

  • आप जब भी गीजर खरीदें, तो हाई कैपेसिटी वाला गीजर खरीदें। इसका फायदा ये होता है कि इसमें एक बार पानी गर्म होने के लगभग 3-4 घंटे तक पानी गर्म रहता है। इससे बार-बार गीजर नहीं चलाना पड़ता, जिससे बिजली का बिल कम आने में मदद मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed