Electricity Saving Tips in Winter: सर्दियों में पानी ठंडा होने के कारण नहाने, कपड़े धोने, बर्तन धोने आदि में बहुत दिक्कत होती है। इसलिए लोग गर्म पानी की मदद से इन कामों को करते हैं। ऐसे में सर्दी के मौसम में गीजर का इस्तेमाल काफी होने लगता है, क्योंकि गर्म पानी जो चाहिए होता है। इसका सीधा असर बढ़ते बिजली के बिल पर देखा जा सकता है। गीजर चलाने से बिजली का बिल ज्यादा आने लगता है। पर शायद आप ये नहीं जानते कि गीजर चलाने के बाद भी कुछ बातों का ध्यान रखकर बढ़ते हुए बिजली के बिल को कम किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारे में जिनकी मदद से आप बिजली का बिल कम कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
खबर काम की: सर्दियों में गीजर चलाने पर कैसे कम आ सकता है बिजली का बिल? जान लें तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीजर चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान:-
नंबर 1
- आमतौर पर देखने में आता है कि लोग गीजर चलाने के बाद उसे ऑन ही छोड़ देते हैं। इससे जरूरत न होने पर भी गीजर चलता रहता है और बिजली का बिल बढ़ते रहता है। इसलिए जितनी जरूरत हो, उतना ही गीजर चलाएं और बाकी बंद कर दें। हालांकि, आजकल ऑटोकट वाले गीजर आते हैं जो पानी गर्म होने पर खुद बंद हो जाते हैं। पर जिनके वहां पुराने वाले गीजर हैं उसमें ये फीचर नहीं होता है।
नंबर 2
- अगर आपका बिल काफी ज्यादा आता है, तो आप हर महीने का बिल सेट कर सकते हैं। आपको ये ध्यान रखना है कि जितना आप सोच रहे हैं, उतने ही यूनिट का इस्तेमाल करना है। इसके लिए आपको गीजर चलाने पर कंट्रोल करना होता है।
गीजर खरीदते समय रखें ध्यान:-
नंबर 1
- अगर आप चाहते हैं कि गीजर चलाने के बाद भी आपका बिजली का बिल कम से कम आए, तो इसके लिए गीजर खरीदते समय भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। जैसे:- 5 स्टार वाला गीजर ही खरीदें, जो बिजली का बिल कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
नंबर 2
- आप जब भी गीजर खरीदें, तो हाई कैपेसिटी वाला गीजर खरीदें। इसका फायदा ये होता है कि इसमें एक बार पानी गर्म होने के लगभग 3-4 घंटे तक पानी गर्म रहता है। इससे बार-बार गीजर नहीं चलाना पड़ता, जिससे बिजली का बिल कम आने में मदद मिल सकती है।