फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: हीटर या गीजर चलाने पर भी कम आ सकता है बिजली का बिल, बस ध्यान रखें ये चार बातें

Wed, 07 Feb 2024 03:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 07 Feb 2024 03:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity Saving Tips during using heater and geyser
हीटर-गीजर चलाने पर कैसे आ सकता है बिजली का बिल कम? - फोटो : Amar Ujala

Electricity Saving Tips: ठंड का सितम लगातार जारी है और ज्यादातर जगहों पर तेज हवा चलने, बारिश होने और बर्फबारी से पारा भी लुढ़का है। ऐसे में लोगों को जैकेट या मोटे कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलना पड़ रहा है। यही नहीं, घर के अंदर भी बिना हीटर या अलाव के लोग नहीं बैठ पा रहे हैं। आमतौर पर सर्दियों में ये नजारा लगभग हर घर का आम होता है जहां हीटर और गीजर का इस्तेमाल होता है। हालांकि, लोग इन्हें चलाने की वजह से बढ़ते बिजली बिल से परेशान रहते हैं। पर शायद आप ये नहीं जानते कि आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर हीटर-गीजर चलाने के बाद भी बिजली बिल की बचत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से तरीके हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Electricity Saving Tips during using heater and geyser
हीटर-गीजर चलाने पर कैसे आ सकता है बिजली का बिल कम? - फोटो : istock

काम आ सकते हैं ये तरीके:-

नंबर 1

  • अगर आप हीटर-गीजर चलाते हैं, तो जरूरत के बाद इन्हें बंद करें। आमतौर पर ये देखने में आता है कि इस्तेमाल न होने पर भी लोग इनका स्विच बंद नहीं करते हैं और इससे बिजली का बिल बढ़ने लगता है। कोशिश करें कि ऑटोकट वाले प्रोडक्ट लें।
Electricity Saving Tips during using heater and geyser
हीटर-गीजर चलाने पर कैसे आ सकता है बिजली का बिल कम? - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आप अपने बिजली का बिल कम करना चाहते हैं, तो आप हर महीने का एक बिल सेट कर सकते हैं। इससे आप ये तय कर पाएंगे कि आपको हर महीने कितने यूनिट इस्तेमाल करने हैं और बिजली का बिल तय हो पाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Electricity Saving Tips during using heater and geyser
हीटर-गीजर चलाने पर कैसे आ सकता है बिजली का बिल कम? - फोटो : Istock

नंबर 3

  • अगर आप पुराना गीजर-हीटर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इससे भी आपका बिजली का बिल ज्यादा आ सकता है। इसलिए हमेशा 5 स्टार वाले प्रोडक्ट ही खरीदने चाहिए। इनके इस्तेमाल से बिजली का बिल कम आने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
Electricity Saving Tips during using heater and geyser
हीटर-गीजर चलाने पर कैसे आ सकता है बिजली का बिल कम? - फोटो : Istock

नंबर 4

  • आप जब भी गीजर खरीदें, तो ध्यान रखें कि हमेशा हाई कैपेसिटी वाला गीजर ही खरीदना बेहतर माना जाता है। इसमें एक बार पानी गर्म होने पर लगभग 3-4 घंटे तक गर्म रहता है। साथ ही इससे बिजली का बिल कम होने में मदद मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed