Electricity Saving Tips: ठंड का सितम लगातार जारी है और ज्यादातर जगहों पर तेज हवा चलने, बारिश होने और बर्फबारी से पारा भी लुढ़का है। ऐसे में लोगों को जैकेट या मोटे कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलना पड़ रहा है। यही नहीं, घर के अंदर भी बिना हीटर या अलाव के लोग नहीं बैठ पा रहे हैं। आमतौर पर सर्दियों में ये नजारा लगभग हर घर का आम होता है जहां हीटर और गीजर का इस्तेमाल होता है। हालांकि, लोग इन्हें चलाने की वजह से बढ़ते बिजली बिल से परेशान रहते हैं। पर शायद आप ये नहीं जानते कि आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर हीटर-गीजर चलाने के बाद भी बिजली बिल की बचत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से तरीके हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65c3541edf3e2b559c0a1cba","slug":"electricity-saving-tips-during-using-heater-and-geyser-2024-02-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: हीटर या गीजर चलाने पर भी कम आ सकता है बिजली का बिल, बस ध्यान रखें ये चार बातें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: हीटर या गीजर चलाने पर भी कम आ सकता है बिजली का बिल, बस ध्यान रखें ये चार बातें
Wed, 07 Feb 2024 03:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:33 PM IST
विज्ञापन
हीटर-गीजर चलाने पर कैसे आ सकता है बिजली का बिल कम?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीटर-गीजर चलाने पर कैसे आ सकता है बिजली का बिल कम?
- फोटो : istock
काम आ सकते हैं ये तरीके:-
नंबर 1
- अगर आप हीटर-गीजर चलाते हैं, तो जरूरत के बाद इन्हें बंद करें। आमतौर पर ये देखने में आता है कि इस्तेमाल न होने पर भी लोग इनका स्विच बंद नहीं करते हैं और इससे बिजली का बिल बढ़ने लगता है। कोशिश करें कि ऑटोकट वाले प्रोडक्ट लें।
हीटर-गीजर चलाने पर कैसे आ सकता है बिजली का बिल कम?
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आप अपने बिजली का बिल कम करना चाहते हैं, तो आप हर महीने का एक बिल सेट कर सकते हैं। इससे आप ये तय कर पाएंगे कि आपको हर महीने कितने यूनिट इस्तेमाल करने हैं और बिजली का बिल तय हो पाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हीटर-गीजर चलाने पर कैसे आ सकता है बिजली का बिल कम?
- फोटो : Istock
नंबर 3
- अगर आप पुराना गीजर-हीटर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इससे भी आपका बिजली का बिल ज्यादा आ सकता है। इसलिए हमेशा 5 स्टार वाले प्रोडक्ट ही खरीदने चाहिए। इनके इस्तेमाल से बिजली का बिल कम आने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
हीटर-गीजर चलाने पर कैसे आ सकता है बिजली का बिल कम?
- फोटो : Istock
नंबर 4
- आप जब भी गीजर खरीदें, तो ध्यान रखें कि हमेशा हाई कैपेसिटी वाला गीजर ही खरीदना बेहतर माना जाता है। इसमें एक बार पानी गर्म होने पर लगभग 3-4 घंटे तक गर्म रहता है। साथ ही इससे बिजली का बिल कम होने में मदद मिलती है।