फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Education Loan Tips: लेने जा रहे हैं एजुकेशन लोन, तो इन चार बातों को रखें ध्यान, नहीं होगा नुकसान

Wed, 19 Jan 2022 11:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 19 Jan 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Education Loan Tips Keep these four things in mind while taking education
एजुकेशन लोन लेने के तरीके - फोटो : pixabay

शिक्षा इंसान के मौलिक अधिकारों में से एक है। हर एक को शिक्षा पाने का पूरा अधिकार है, क्योंकि एक शिक्षित व्यक्ति ही एक सभ्य और विकासशील समाज का निर्माण कर सकता है। साथ ही पढ़ा-लिखा छात्र ही इस देश का भविष्य है और वो इस देश को निरंतर विकास की तरफ अग्रसर कर सकता है। लेकिन कई बार लोग दशवीं और बारहवीं के बाद आगे की उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं और वो पढ़ाई छोड़ देते हैं। इसके कई कारण होते हैं, जिनमें से सबसे अहम कारण फीस होता है। आगे की शिक्षा के लिए कई सारे मां-बाप अपने बच्चों की फीस नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से उनके बच्चों का मनचाहा कोर्स करके डॉक्टर, इंजीनियर आदि बनने का ख्वाब अधूरा रह जाता है। दिन-प्रतिदिन शिक्षा काफी ज्यादा मंहगी होती जा रही है, जिसकी वजह से लोग आगे की पढ़ाई चाहा कर भी नहीं कर पा रहे हैं। मगर अब आप अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करके कुछ बनने और अपने पैरों पर खड़े होने का सपना साकार कर सकते हैं, क्योंकि देश के कई सारे बैंकों ने एजुकेशन लोन देने की सबसे अच्छी स्कीम निकाली है। ताकि देश का हर जरूरतमंद बच्चा अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। ऐसे में आप भी एजुकेशन लोन लेकर अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं, लेकिन एजुकेशन लोन लेने से पहले आपको 4 बातों का खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

Education Loan Tips Keep these four things in mind while taking education
एजुकेशन लोन लेने के तरीके - फोटो : pixabay

लोन लेने से पहले जान लें ये जरुरी बातें:-

पहली बात

  • शिक्षा के नाम पर लोन लेने से पहले आपको अपने मनचाहे कोर्स के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। साथ ही उसमें लगने वाली फीस और लोन पर देने वाले ब्याज की भी जानकारी अच्छे से कर लेनी चाहिए।
Education Loan Tips Keep these four things in mind while taking education
एजुकेशन लोन लेने के तरीके - फोटो : istock

दूसरी बात

  • लोन लेने से पहले आपको हर तरह के दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। जैसे:- आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, के साथ जिस कॉलेज में दाखिला लिया है उसका लेटर आदि होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Education Loan Tips Keep these four things in mind while taking education
एजुकेशन लोन लेने के तरीके - फोटो : iStock

तीसरी बात

  • लोन लेते समय उसकी समय सीमा भी देख लें। आमतौर पर 8-10 साल के लिए एजुकेशन लोन मिलता है, लेकिन समय सीमा ज्यादा होने से ईएमआई कम हो जाती है, लेकिन आपके लोन की भुगतान राशि बढ़ जा जाती है।
विज्ञापन
Education Loan Tips Keep these four things in mind while taking education
एजुकेशन लोन लेने के तरीके - फोटो : iStock

चौथी बात

  • जिस कोर्स में दाखिला लिया है, उसमें आगे नौकरी आदि को लेकर क्या बेहतर अवसर है? इस बात का भी ध्यान आपको लोन लेने से पहले जरूर होना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed