फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Credit Card Fraud: अगर आप भी हो गए हैं क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के शिकार, तो तुरंत उठाएं ये चार कदम, नुकसान हो सकता है कम

Wed, 19 Jan 2022 10:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 19 Jan 2022 10:14 AM IST
विज्ञापन
tips for credit card what to do immediately if you have been victim of credit card fraud
क्रेडिट कार्ड फ्रॉड होते ही क्या करें - फोटो : iStock

आज के समय में लोग डेबिट कार्ड के अलावा क्रेडिट कार्ड का भी काफी इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, ये डेबिट कार्ड की तरह ही एक कार्ड होता है, जिससे आप खरीदारी कर सकते हैं। बैंक आपको एक लिमिट सेट करके ये कार्ड देता है, जिसके बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करते हैं और फिर हर महीने इसका बिल आता है जिसे आपको भरना होता है। वहीं, इन कार्ड पर कई तरह के आकर्षक ऑफर्स भी मिलते हैं, और साथ ही कई तरह के कैशबैक ऑफर्स भी मिलते रहते हैं। लेकिन जैसे-जैसे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ा है, वैसे ही जालसाज और धोखाधड़ी करने वाले लोग भी काफी एक्टिव हुए हैं। ऐसे में आप कभी भी क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। इसलिए आप कुछ बातों का ध्यान रखकर अपने नुकसान को कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड फ्रॉड होते ही आपको क्या कदम उठाने चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

tips for credit card what to do immediately if you have been victim of credit card fraud
क्रेडिट कार्ड फ्रॉड होते ही क्या करें - फोटो : istock

बैंक को समय पर सूचना दें

  • अगर आपके साथ फ्रॉड होता है, तो आपको सबसे पहला काम और जल्द ये करना चाहिए कि अपने बैंक को इस बारे में सूचना दें। ऐसा करने से आप किसी बड़े नुकसान से बच सकते हैं। यहां तक कि बैंक फ्रॉड की बात सही पाने पर भुगतान राशि को भी माफ कर सकता है, लेकिन आपको बैंक को ये जानकारी समय पर देनी होती है।
tips for credit card what to do immediately if you have been victim of credit card fraud
क्रेडिट कार्ड फ्रॉड होते ही क्या करें - फोटो : pixabay

कार्ड ब्लॉक भी करवाएं

  • बैंक को सूचना देने के अलावा आपको अपने क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करवाना है। ऐसा करने से हो सकता है कि आप किसी बड़े नुकसान से बच जाएं, और फिर कार्ड को कोई इस्तेमाल नहीं कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tips for credit card what to do immediately if you have been victim of credit card fraud
क्रेडिट कार्ड फ्रॉड होते ही क्या करें - फोटो : pixabay

एफआईआर दर्ज कराएं

  • क्रेडिट कार्ड में फ्रॉड होने के बाद आपको तीसरा जो काम करना चाहिए, वो है एफआईआर। आप या तो किसी नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं या फिर ऑनलाइन एफआईआर भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
tips for credit card what to do immediately if you have been victim of credit card fraud
क्रेडिट कार्ड फ्रॉड होते ही क्या करें - फोटो : iStock

पासवर्ड बदल लें

  • आप चाहें तो अपने नेट बैंकिंग और बाकी डेबिट या क्रेडिट कार्ड के पासवर्ड बदल सकते हैं। ऐसा सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी है, ताकि जालसाज आपके दूसरे कार्ड या बैंक खाते से पैसे न उड़ा सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed