आज के इस डिजिटल युग में हमारे कई काम आसान बन गए हैं। बैंकिंग से लेकर कई सरकारी काम काज अब ऑनलाइन हो जाते हैं। ऐसे में हमारा काफी समय बचता है। वहीं दूसरी तरफ आज जिस तेजी से सारे काम ऑनलाइन हो रहे हैं। वहीं उसी के समानांतर साइबर फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। इसी वजह से बैंक, पेटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि के लिए आपको केवाईसी कराना पड़ता है। वहीं म्यूचुअल फंड और शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए भी आपको केवाईसी कराना अनिवार्य है। इसी कड़ी में एक नई खबर सामने निकलकर आ रही कि अब आपको बार-बार केवाईसी कराने की जरूरत नहीं होगी। इसको लेकर सरकार वन नेशन वन केवाईसी सिस्टम पर कार्य कर रही है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद केवाईसी करने और कराने वाले दोनों लोगों को ही फायदा होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में -
One Nation One KYC: अब नहीं कराना होगा आपको बार-बार केवाईसी, सरकार करने जा रही है नया सिस्टम लागू
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन