फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: इस दिन आ सकती है ई-श्रम कार्ड की दूसरी किस्त, अगर की ये गलती तो नहीं मिलेगा लाभ

Fri, 25 Feb 2022 12:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 12:54 PM IST
विज्ञापन
e Shram card second installment of e-shram card is coming on this day
इस दिन आने वाली है ई श्रम कार्ड की अगली किस्त - फोटो : istock

भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों की है। इन श्रमिकों और कामगारों को अपने दैनिक जीवन में गुजर बसर करने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इनकी कमाई का जरिया दैनिक मजदूरी होती है। इसके अलावा इन श्रमिकों को मौसमी बेरोजगारी की समस्या भी परेशान करती है। श्रमिकों और कामगारों की इसी परेशानी को देखते हुए भारत सरकार उनके लिए ई श्रम कार्ड बना रही है। इस कार्ड को बनवाने के बाद श्रमिकों को कई फायदे मिलते हैं। ई श्रम कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इसके अलावा सरकार द्वारा उनको वित्तीय सहायता भी दी जा रही है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते भारत में बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग अपना ई श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। ई श्रम कार्ड धारकों के खाते में 1 किस्त आ चुकी है। वहीं अगली किस्त भी जल्द ही उनके खाते में आने वाली है।

e Shram card second installment of e-shram card is coming on this day
इस दिन आने वाली है ई श्रम कार्ड की अगली किस्त - फोटो : istock

अगर आप ई श्रम कार्ड पर मिलने वाली दूसरी किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो आपके खाते में दूसरी किस्त के पैसे नहीं आएंगे।

e Shram card second installment of e-shram card is coming on this day
इस दिन आने वाली है ई श्रम कार्ड की अगली किस्त - फोटो : istock

अगर आपने रजिस्ट्रेशन के दौरान अपनी गलत जानकारी को ई श्रम पोर्टल पर दर्ज किया है, तो आपके खाते में दूसरी किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपनी इस गलती में सुधार करवा लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
e Shram card second installment of e-shram card is coming on this day
इस दिन आने वाली है ई श्रम कार्ड की अगली किस्त - फोटो : Istock

इस स्थिति में जहां से आपने अपना ई श्रम कार्ड बनवाया है। वहां जाकर अपनी गलतियों में सुधार करवा लें। अगर आपके खाते की केवाईसी नहीं हो रखी है, तो इस बात की कम संभावना है कि आपके बैंक अकाउंट में ई श्रम की दूसरी किस्त आएगी। आप बैंक में विजिट करके अपनी केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आपका मोबाइल नंबर बैंक से लिंक होना जरूरी है।

विज्ञापन
e Shram card second installment of e-shram card is coming on this day
इस दिन आने वाली है ई श्रम कार्ड की अगली किस्त - फोटो : Istock

चुनाव के रिजल्ट आने के बाद मार्च महीने में उत्तर प्रदेश सरकार ई श्रम कार्ड धारकों के खाते में अगली किस्त के पैसे भेज सकती है। ऐसे में अगर आप भी ई श्रम कार्ड का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द इस कार्ड के लिए आवेदन करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed