रूस यूक्रेन युद्ध का सोने और चांदी की कीमतों पर एक बड़ा प्रभाव देखने को मिल रहा है। आज एमसीएक्स पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमतों में 648 रुपये की गिरावट आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 50,895 रुपये है। वहीं बात अगर चांदी की करें, तो उसकी कीमतों में 1418 रुपये की एक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज 1 किलो चांदी की कीमत 64,613 रुपये है। विश्व भर में बड़े पैमाने पर लोग अपने पैसों का निवेश सोने और चांदी में करते हैं। बीते कुछ सालों में सोने और चांदी की कीमतों में काफी इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में कई लोग सोने और चांदी में पैसों को निवेश करना एक बेहतर विकल्प के तौर पर देखते हैं। अगर आप भी सोने और चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो ऐसे में आपको उनकी आज की इन कीमतों को जरूर जान लेना चाहिए।
Gold Silver Price Today: रूस यूक्रेन युद्ध के बीच सोने और चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट, जानें आज के लेटेस्ट रेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन