फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ई-श्रम कार्डधारक सावधान: आपकी इन गलतियों के कारण रद्द हो सकता है आपका आवेदन, नहीं मिल पाएंगे किस्त के पैसे

Mon, 04 Apr 2022 11:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 04 Apr 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
E Shram card registration may be rejected due to these four reasons
ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द होने के कारण क्या है - फोटो : istock

भारत सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। इनका मकसद देश के गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों को लाभ देना होता है। ऐसी ही एक योजना है ई-श्रम कार्ड योजना, जिसका लाभ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को दिया जा रहा है। इस योजना में ई-श्रम कार्ड बनाया जाता है, और फिर कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसमें हर महीने 500 रुपये की किस्त, 2 लाख तक का बीमा, घर बनाने के लिए मदद जैसी कई सुविधाएं हैं। ऐसे में काफी संख्या में लोग इस कार्ड को बनवा चुके हैं, और अब भी कई लोग इसके लिए पंजीकरण कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आवेदन करने के बाद भी कुछ कारणों की वजह से आपका ई-श्रम कार्ड पंजीकरण रद्द हो सकता है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इन कारणों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

E Shram card registration may be rejected due to these four reasons
ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द होने के कारण क्या है - फोटो : istock

भूलकर भी न करें ये चार गलतियां:-

पहले से योजना का लाभ न ले रहे हो

  • श्रम मंत्रालय ई-श्रम कार्ड योजना के अलावा पहले से कई तरह की योजनाएं चला रहा है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति पहले से श्रम मंत्रालय की किसी योजना का लाभ ले रहा है और साथ में वो ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करता है। तो ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति का आवेदन कैंसिल हो सकता है।
E Shram card registration may be rejected due to these four reasons
ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द होने के कारण क्या है - फोटो : istock

दस्तावेज गलत न हो

  • ई-श्रम कार्ड बनवाते समय आपको अपने दस्तावेजों का पूरा ध्यान देना है। गलती से भी आपको गलत दस्तावेज नहीं अपलोड करने हैं या फिर कोई दस्तावेज छोड़ना नहीं है। अगर आप ऐसा करते हैं तो ऐसी स्थिति में आपका ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
E Shram card registration may be rejected due to these four reasons
ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द होने के कारण क्या है - फोटो : istock

सरकारी पेंशनभोगी न हो

  • अगर आप पहले से किसी सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं या फिर सरकारी पेंशनभोगी हैं, और साथ में आप ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करते हैं। तो ऐसे में आपके ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रिजेक्ट हो सकता है।
विज्ञापन
E Shram card registration may be rejected due to these four reasons
ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द होने के कारण क्या है - फोटो : istock

संगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर न हो

  • सरकार की तरफ से ये पहले ही बता दिया गया था कि इस कार्ड की सुविधा सिर्फ उन लोगों को मिलेगी, जो असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगार हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed