फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड धारकों को किस्त के अलावा मिलती है 2 लाख रुपये की मुफ्त सुविधा, जानें डिटेल्स

Sun, 27 Mar 2022 01:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 27 Mar 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
e Shram Card e Shram card holders will get 2 lakhs rupees additional benefit know details
e-Shram Card Benefits - फोटो : istock

देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की एक बड़ी संख्या है। इन लोगों की आमदनी का स्रोत दिहाड़ी मजदूरी पर टिका होता है। ऐसे में जीवन यापन करने में इन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा मौसमी बेरोजगारी भी असंगठित क्षेत्र से जुड़े तबके को काफी परेशान करती है। इन लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार कई स्कीम्स चला रही है, जिनका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के जीवन स्तर को सुधारना और भविष्य को सुरक्षित करना है। इसी कड़ी में एक खास योजना की शुरुआत हाल ही में की गई थी। इसके अंतर्गत असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा भी उनको कई दूसरे लाभ मिलते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश में लोग बड़े पैमाने पर अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं।

e Shram Card e Shram card holders will get 2 lakhs rupees additional benefit know details
e-Shram Card Benefits - फोटो : istock

ई-श्रम कार्ड बनने के बाद कामगारों को केवल किस्त का ही लाभ नहीं मिलता बल्कि उन्हें कई दूसरे फायदे भी मिलते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते कामगार ई-श्रम कार्ड बनवाने को लेकर काफी उत्सुक दिख रहे हैं।

e Shram Card e Shram card holders will get 2 lakhs rupees additional benefit know details
e-Shram Card Benefits - फोटो : Istock

ई-श्रम कार्ड बनने के बाद श्रमिकों का सारा डाटा बेस सरकार के पास पहुंच जाता है। इस कारण उनको रोजगार मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा ई-श्रम कार्ड धारकों को 2 लाख रुपये का बीमा कवर भी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
e Shram Card e Shram card holders will get 2 lakhs rupees additional benefit know details
e-Shram Card Benefits - फोटो : Istock

श्रमिकों को 2 लाख रुपये का बीमा कवर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दिया जाता है। इस बीमा कवर को लेने के लिए उन्हें किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं भरना होता है।

विज्ञापन
e Shram Card e Shram card holders will get 2 lakhs rupees additional benefit know details
e-Shram Card Benefits - फोटो : Istock

अगर हादसे में श्रमिक की मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में नॉमिनी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं अगर कामगार विकलांग हो जाता है। ऐसे में उसको 1 लाख रुपये मिलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed