फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: बनवाने जा रहे हैं ई-श्रम कार्ड, तो हो जाएं सावधान, साइबर धोखाधड़ी के हो सकते हैं शिकार

Sat, 19 Feb 2022 03:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 03:21 PM IST
विज्ञापन
e shram card Beware of these fake websites while making e Shram Cards
बनवाने जा रहे हैं ई श्रम कार्ड, तो हो जाएं सावधान - फोटो : istock

भारत में इन दिनों बड़े पैमाने पर लोग अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों तक वित्तीय सहायता पहुंचाना है। कई ई-श्रम कार्ड धारकों के खातों में पहली किस्त के पैसे आ चुके हैं। वहीं अगली किस्त के पैसे भी जल्द ही चुनाव खत्म होने के बाद आने के कयास लगाए जा रहे हैं। ई-श्रम कार्ड बनवाने के कई फायदे हैं। इस कार्ड के बनने के बाद ई-श्रम कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। इसके अलावा श्रमिकों को रोजगार मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते करोड़ों लोग अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। वहीं इसी के सामानंतर जालसाजों का समूह भी उभरा है। ऐसे में अगर आप भी अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। जालसाजों का समूह फेक वेबसाइट के जरिए ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने वाले श्रमिकों के साथ फ्रॉड कर रहा है।

e shram card Beware of these fake websites while making e Shram Cards
बनवाने जा रहे हैं ई श्रम कार्ड, तो हो जाएं सावधान - फोटो : istock

ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के नाम पर फर्जीवाड़े की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इसे लेकर प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने ट्वीट कर लोगों को सतर्क करने का काम किया है।

e shram card Beware of these fake websites while making e Shram Cards
बनवाने जा रहे हैं ई श्रम कार्ड, तो हो जाएं सावधान - फोटो : Istock

उसने ट्वीट कर लोगों को आगाह करते हुए बताया है कि ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट की तरह दिखने वाली नकली वेबसाइटों से सावधान रहें। अगर आप गलती से इन नकली वेबसाइटों पर ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए विजिट करते हैं, तो आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
e shram card Beware of these fake websites while making e Shram Cards
बनवाने जा रहे हैं ई श्रम कार्ड, तो हो जाएं सावधान - फोटो : Istock

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए ई-श्रम के आधिकारिक पोर्टल eshram.gov.in पर ही विजिट करें। इस वेबसाइट पर विजिट करके आप आसानी से अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
e shram card Beware of these fake websites while making e Shram Cards
बनवाने जा रहे हैं ई श्रम कार्ड, तो हो जाएं सावधान - फोटो : Istock

इसके अलावा आप अपने घर के नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर भी विजिट करके ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। वहीं जिन लोगों का ई-श्रम कार्ड बन चुका है और वह अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें बता दें कि जल्द ही चुनावों के रिजल्ट आने के बाद श्रमिकों के खाते में अगली किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed