फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Aadhaar Download: क्या आपके पास है ई-आधार कार्ड? नहीं तो ऐसे कर सकते हैं अपने मोबाइल में डाउनलोड

Mon, 14 Oct 2024 12:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 14 Oct 2024 12:48 PM IST
विज्ञापन
e Aadhaar Card: how to download e aadhaar card
ई-आधार डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

e-Aadhaar Card Dwonload Process in Hindi: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई भारत सरकार की इकाई है जिसका काम भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी करना होता है। दरअसल, आधार कार्ड से आप कई सरकारी और गैर-सरकारी कामों को कर सकते हैं। जैसे- अपनी पहचान बताने से लेकर सिम कार्ड लेने तक हो या फिर सरकारी योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी लेनी हो या फिर लोन लेना हो आदि। वहीं, दूसरी तरफ ई-आधार के अपने कई फायदे हैं जैसे- ये आधार की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी होती है जिसे आप अपने मोबाइल में ही रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन क्या आपके पास ई-आधार है? अगर नहीं, तो आप इसे मिनटों में अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं जिसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ई-आधार को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं...

e Aadhaar Card: how to download e aadhaar card
ई-आधार डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे कर सकते हैं ई-आधार डाउनलोड?

स्टेप 1

  • आपने भी अगर अब तक ई-आधार कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका तरीका बेहद आसान है
  • ई-आधार डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले तो यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricDownloadAadhaar/en पर जाना है
e Aadhaar Card: how to download e aadhaar card
ई-आधार डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इस लिंक के जरिेए आप सीधे ई-आधार डाउनलोड करने वाले ऑप्शन पर पहुंच जाएंगे
  • इसके बाद आपको यहां पर तीन विकल्प दिखेंगे
  • ऐसे में आपको इसमें से आधार नंबर वाले विकल्प पर क्लिक करना होता है
  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां पर दर्ज करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
e Aadhaar Card: how to download e aadhaar card
ई-आधार डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • अब जब आप आधार नंबर भर चुके हैं तो आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा
  • आपको इस कैप्चा को यहां पर भरना है
  • इसके बाद आपको 'सेड ओटीपी' वाला बटन दिखेगा जिस पर क्लिक करें
  • फिर आपके उस नंबर पर एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा, जो आपके आधार कार्ड से लिंक है
विज्ञापन
e Aadhaar Card: how to download e aadhaar card
ई-आधार डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • अब जो ओटीपी आया है उसे दर्ज करें
  • फिर आपको 'वेरिफाई एंड डाउनलोड' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपका ई-आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा
  • ध्यान दें कि इस ई-आधार की कॉपी को खोलने के लिए आप अपने नाम के पहले चार अक्षर और जन्मतिथि का वर्ष दर्ज (पासवर्ड दर्ज कर) कर खोल सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed