Dussehra 2026: दशहरा आते ही बाजारों और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर सेल और डिस्काउंट की भरमार दिखाई देने लगती है। मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, कपड़े और घरेलू सामान खरीदने के लिए ग्राहक आकर्षक ऑफर तलाशते हैं। इसी दौरान साइबर ठग भी त्योहारों की खरीदारी का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।
{"_id":"6acdbad50aa35fbaa00ffacd","slug":"dussehra-sale-scam-how-to-stay-safe-from-online-shopping-fraud-se-kaise-bachein-2026-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान रहें: दशहरा सेल के नाम पर कहीं आप न हो जाएं ठगी का शिकार, जानें कैसे बचें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान रहें: दशहरा सेल के नाम पर कहीं आप न हो जाएं ठगी का शिकार, जानें कैसे बचें
Tue, 13 Oct 2026 10:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:30 AM IST
सार
Dussehra Sale Scam: दशहरा सेल में भारी छूट के लालच में किसी अनजान लिंक या संदिग्ध वेबसाइट पर पेमेंट करने से बचें। खरीदारी से पहले चेक करें कि वेबसाइट असली है या स्कैमर्स द्वारा बनाई गई फेक वेबसाइट। साथ ही अपनी बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
विज्ञापन
फेक दशहरा सेल से कैसे बचें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
फेक दशहरा सेल से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
नकली वेबसाइट से कैसे सावधान रहें?
- साइबर ठग कई बार नामी ई-कॉमर्स कंपनियों जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट बना लेते हैं
- इन पर महंगे प्रोडक्ट्स को बहुत कम कीमत में बेचने का दावा किया जाता है
- ऐसे में ग्राहक जल्दबाजी में ऑर्डर कर देते हैं और फिर उनसे पेमेंट ऑनलाइन ले ली जाती है
- ऐसे में आपको प्रोडक्ट भेजा ही नहीं जाता और आपसे ठगी कर ली जाती है
- इसलिए हमेशा विश्वसनीय वेबसाइट या एप से ही ऑनलाइन शॉपिंग करें
फेक दशहरा सेल से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
सोशल मीडिया के ऑफर पर विश्वास क्यों न करें?
- फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर दशहरा सेल के नाम से आकर्षक ऑफर वाले विज्ञापन या मैसेज मिल सकते हैं
- इनमें सीमित समय में महंगा सामान बेहद कम कीमत पर देने का दावा किया जा सकता है
- ऐसे किसी ऑफर पर भरोसा करने से पहले कंपनी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर उसकी पुष्टि करें
- साथ ही अगर कोई सोशल मीडिया पर आपको कोई अनजान लिंक भेजकर ऑफर्स के बारे में बताएं तो उस पर क्लिक न करें
विज्ञापन
विज्ञापन
फेक दशहरा सेल से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
ओटीपी-यूपीआई किसी को शेयर क्यों न करें?
- ऑनलाइन खरीदारी के दौरान पेमेंट से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है
- बैंक खाते का ओटीपी, यूपीआई पिन, डेबिट-क्रेडिट कार्ड पिन नंबर आदि जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न बताएं
- ध्यान रखें कि अगर आप अपनी कोई भी बैंकिंग जानकारी शेयर करते हैं, तो आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। इसलिए ये गलती भूलकर न करें
विज्ञापन
फेक दशहरा सेल से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe stock
पहले पेमेंट करें या नहीं?
- अगर आप किसी वेबसाइट या एप से कोई सामान ऑनलाइन खरीद रहे हैं
- तो आप पेमेंट पहले ऑनलाइन करने की जगह कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुन सकते हैं
- इससे होगा ये कि अगर आपने किसी नई या गलत वेबसाइट से ऑर्डर कर भी दिया है, तो आपके पैसे बचें रहेंगे