फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने पर लगता है इतना शुल्क, तरीका भी जानें

Fri, 06 Dec 2024 02:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 06 Dec 2024 02:29 PM IST
सार

आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे उनमें एक पैन कार्ड भी होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं आप पैन कार्ड के गुम होने पर कैसे डुप्लीकेट पैन बनवा सकते हैं?

विज्ञापन
Duplicate pan: how to make a duplicate pan card check fee and all details
डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Duplicate pan Card: जब आप किसी काम को करवाने जाते हैं फिर चाहे वो सरकारी काम हो या गैर-सरकारी काम तो आपको कई दस्तावेजों की जरूरत होती है। इसी क्रम में एक दस्तावेज है पैन कार्ड जिसकी जरूरत आपको कई कामों में पड़ती है। काम चाहे सरकारी हो या फिर गैर-सरकारी, लोन लेना हो, अपना सिबिल स्कोर चेक करना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है, लेकिन अगर आपका ये पैन कार्ड गुम हो जाता है तो आपके कई काम अटक सकते हैं। इसलिए अगर आपका पैन कार्ड भी चोरी या गुम हो जाता है तो आप डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं जिसका तरीका बेहद आसान है। अगली स्लाइड्स में आप इसे बनवाने के प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...

Duplicate pan: how to make a duplicate pan card check fee and all details
डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

इस तरह बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड:-

स्टेप 1

  • आपका पैन कार्ड भी अगर चोरी या गुम हो गया है और आपको किसी काम के लिए इसकी जरूरत है तो आप डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं
  • डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना है
Duplicate pan: how to make a duplicate pan card check fee and all details
डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अब आप वेबसाइट पर जाएंगे तो आपको यहां पर अपनी कुछ जानकारियां भरनी हैं
  • इसमें आपको पहले अपना पैन कार्ड नंबर भरना है
  • फिर आपको 12 अंकों का आधार नंबर और अपनी जन्मतिथि भी यहां पर भरनी हैं
  • इसके अलावा भी यहां पर कई जानकारियां मांगी गई है जिन्हें भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
Duplicate pan: how to make a duplicate pan card check fee and all details
डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • अब आपको जीएसटीएन नंबर नजर आएगा जिसे छोड़ दें और इसके बाद टी और सी पर क्लिक जरूर करें
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना होता है
  • अब आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको स्क्रीन पर अपने पैन कार्ड की जानकारी नजर आएगी
विज्ञापन
Duplicate pan: how to make a duplicate pan card check fee and all details
डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको अपना पता भरना है, जहां पर आपका डुप्लीकेट पैन कार्ड डाक द्वारा आएगा
  • फिर आपको अपने मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी पर आए हुए ओटीपी को यहां भरना है और पते को वेरिफाई करवाना है
  • अब 50 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट कर दें और फिर सबमिट पर क्लिक कर दें
  • फिर आपको एक स्लिप मिलेगी जिसे संभालकर रखें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed