फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की है: डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाना है बेहद आसान, यहां जानें लगने वाले शुल्क से लेकर तरीके तक सबकुछ

Wed, 16 Oct 2024 05:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 16 Oct 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Duplicate Pan Card: What is the method to make duplicate PAN card
कैसे बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड? - फोटो : Amar Ujala

Duplicate Pan Card: भले ही आप सरकारी या गैर-सरकारी कामों के लिए पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि पैन कार्ड भी आज के समय में एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। आपके पास पैन कार्ड है तो आपके कई काम आसानी से हो जाते हैं, लेकिन इसके पास में न होने पर आपके काम अटक सकते हैं। इसलिए पैन कार्ड बनवा लेना चाहिए, लेकिन जरा सोचिए कि आपके पास पैन कार्ड तो था लेकिन वो गुम हो गया है या चोरी हो गया है, तो ऐसे में आप क्या करेंगे? अगर आपका पैन कार्ड भी गुम हो गया है या चोरी हो गया है तो आप डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं जिसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने के तरीके के बारे में...

Duplicate Pan Card: What is the method to make duplicate PAN card
कैसे बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड? - फोटो : AdobeStock

पहले जान लें पैन कार्ड किन कामों के लिए जरूरी है:-

  • पैन कार्ड की जरूरत सिबिल स्कोर चेक करने के लिए पड़ती है
  • जब लोन लेते हैं तब पैन कार्ड चाहिए होता है
  • बैंक खाता खुलवाने में इसकी जरूरत पड़ती है
  • बैंक में 50 हजार रुपये से ज्यादा पैसे जमा करवाने पर पैन कार्ड चाहिए होता है आदि।
Duplicate Pan Card: What is the method to make duplicate PAN card
कैसे बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड:-

स्टेप 1

  • आपको भी अगर डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आपको सबसे पहले एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना होता है
  • यहां पर आपको अपना पैन कार्ड नंबर, 12 अंकों का आधार नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारियां यहां भरनी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Duplicate Pan Card: What is the method to make duplicate PAN card
कैसे बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको यहां पर जीएसटीएन नंबर दिया हुआ नजर आएगा जिसे आपको छोड़ देना है और आपको टी और सी पर क्लिक करना है
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है
  • इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है
  • अब आप देखेंगे कि आपके पैन कार्ड की जानकारी स्क्रीन पर आ गई है
विज्ञापन
Duplicate Pan Card: What is the method to make duplicate PAN card
कैसे बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • फिर आपको वो पता भरना है जहां पर आप अपना डुप्लीकेट पैन कार्ड मंगवाना चाहते हैं
  • अब मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर आए हुए ओटीपी को भरकर पते को वेरिफाई करवाएं
  • इसके बाद आपको 50 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करनी है और फिर सबमिट पर क्लिक कर देना है
  • अब आखिर में आप पैन कार्ड की बेबसाइट पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको एक स्लिप मिलेगी जिसे आपको अपने पास रखना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed