Best Investment Tips: लगभग हर दूसरा व्यक्ति सोचता है कि वो पैसे बचाए जिससे उसको आने वाले कल में दिक्कत न हो और वो आर्थिक रूप से मजबूत हो। इसके लिए लोग अलग-अलग तरीकों से पैसे बचाते भी हैं। माना जाता है कि अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा आपको बचाना चाहिए और अगर आप ज्यादा बचत नहीं कर पाते हैं तो कम से कम कमाई का 30 फीसदी हिस्से को बचाकर रखना चाहिए, लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो पैसे नहीं बचा पाते। जबकि, कई लोग ऐसी निवेश वाली स्कीम की तलाश में रहते हैं जहां वे निवेश करके अच्छा रिटर्न कमा सके। अगर आप भी कम निवेश में अच्छा और सुरक्षित रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो अगली स्लाइड्स में आप कुछ ऐसी जगहों के बारे में जान सकते हैं, जहां पर आप निवेश कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी जगह हैं...
{"_id":"670f9882427f83d29f029aa3","slug":"investment-tips-you-can-get-good-returns-by-investing-in-these-places-2024-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की है: कम निवेश में चाहिए अच्छा और सुरक्षित रिटर्न? तो इन चार चीजों में कर सकते हैं निवेश","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की है: कम निवेश में चाहिए अच्छा और सुरक्षित रिटर्न? तो इन चार चीजों में कर सकते हैं निवेश
Wed, 16 Oct 2024 04:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 16 Oct 2024 04:16 PM IST
विज्ञापन
किन जगहों पर निवेश करके अच्छा रिटर्न मिल सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
किन जगहों पर निवेश करके अच्छा रिटर्न मिल सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
अच्छे रिटर्न के लिए यहां कर सकते हैं आप निवेश:-
पोस्ट ऑफिस
- आप अच्छा रिटर्न प्राप्त करने के लिए पोस्ट ऑफिस से जुड़ सकते हैं। दरअसल, सरकार द्वारा यहां कई तरह की स्कीम चलाई जाती हैं जिनमें आप निवेश कर सकते हैं और अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी होने की वजह से यहां पर आपका निवेश किया गया पैसा सुरक्षित माना जाता है।
किन जगहों पर निवेश करके अच्छा रिटर्न मिल सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
एलआईसी
- आप कम निवेश में अगर अच्छा और सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं तो आप एलआईसी की किसी पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। यहां अलग-अलग तरह की पॉलिसी होती हैं जिनसे जुड़कर आप हर महीने, तीन महीने, 6 महीने या सालाना निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन जगहों पर निवेश करके अच्छा रिटर्न मिल सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना
- अगर आप चाहते हैं कि आपको बुढ़ापे में पेंशन मिले तो आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं। इसके लिए आपको पहले इस अटल पेंशन योजना में निवेश करना होता है जिसका प्रीमियम बेहद कम होता है और फिर आपको 60 साल की उम्र के बाद हर माह 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त हो सकती है। ध्यान रहे इस योजना में 18-40 साल की उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
किन जगहों पर निवेश करके अच्छा रिटर्न मिल सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
ये भी हैं कुछ तरीके
- अगर आप अपने पैसों से अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो आप इनकी एफडी करवा सकते हैं। यहां से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है
- एफडी के अलावा आप अपने पैसे को बैंक खाते में जमा कर सकते हैं जहां से आपको ब्याज मिलता है।