भारत में घरेलू रसोई गैस पर सरकार सब्सिडी देती है ताकि आम परिवारों का खर्च कम रहे। मगर कई ऐसे मामले देखने को मिलते हैं, जहां इस सब्सिडी वाले सिलिंडर का इस्तेमाल कुछ लोग अपने दुकानों, होटलों या रेस्टोरेंट में करते हैं। बता दें कि घरेलू सिलिंडर का किसी भी तरह के व्यवसाय में इस्तेमाल करना एक गंभीर अपराध है।
{"_id":"69d611bf4605c0e5df08d6fd","slug":"domestic-to-commercial-lpg-trap-jail-term-and-heavy-fines-for-illegal-use-of-domestic-cylinders-in-shops-2026-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Rules: क्या दुकान में घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल करने पर हो सकती है जेल? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Rules: क्या दुकान में घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल करने पर हो सकती है जेल? जानें नियम
Wed, 08 Apr 2026 06:18 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:18 PM IST
सार
Illegal Use Of Domestic LPG in Shops: अक्सर ये देखने को मिलता है कि छोटे दुकानदार अक्सर अपने दुकानों में घरेलू LPG का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि दुकानों में घरेलू LPG का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं।
विज्ञापन
कमर्शियल गैस सिलिंडर का कनेक्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल करना कानूनी जुर्म
- फोटो : अमर उजाला
अवैध इस्तेमाल पर कानूनी कार्रवाई और सजा
- आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत दोषी पाए जाने पर आपको 3 महीने से लेकर 7 साल तक की जेल हो सकती है।
- पहली बार पकड़े जाने पर भारी आर्थिक दंड लगाया जाता है, जो बार-बार नियम तोड़ने पर बढ़ता जाता है।
- छापेमारी के दौरान पाए गए सभी अवैध सिलिंडर, रेगुलेटर और पाइप को मौके पर ही ज़ब्त कर लिया जाता है।
LPG गैस को लेकर घरेलू और कार्मसियल गैस का नियम
- फोटो : ANI
क्यों है यह कानून इतना सख्त?
- दरअसल, घरेलू गैस पर सरकार जनता की मदद के लिए सब्सिडी देती है, इसका व्यापारिक लाभ उठाना सरकारी धन की चोरी माना जाता है।
- कमर्शियल सिलिंडर ज्यादा मजबूत होते हैं, जबकि घरेलू सिलिंडर का दुकानों में लापरवाही से इस्तेमाल बड़े धमाके का कारण बन सकता है।
- इस कानून का उद्देश्य गैस की कालाबाजारी को रोकना और जरूरतमंद परिवारों तक गैस की पहुंच सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमर्शियल गैस सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
दुकानदारों के लिए क्या है सही तरीका?
- हमेशा 19 किलो वाले नीले रंग के कमर्शियल सिलिंडर का ही इस्तेमाल करें, जो विशेष रूप से व्यापार के लिए बने हैं।
- अपनी दुकान के नाम पर गैस एजेंसी से व्यावसायिक कनेक्शन लें और उसके बिल का रिकॉर्ड संभाल कर रखें।
- जब भी जांच टीम आए, उन्हें अपना कमर्शियल गैस कनेक्शन का सर्टिफिकेट और रीफिल की रसीदें दिखाएं।
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलिंडर का दुकानों में इस्तेमाल न करें
- फोटो : Adobe Stock
सतर्क रहें और कानून न तोड़ें
- वर्तमान में प्रशासन की टीमें ड्रोन और गुप्त सूचनाओं के जरिए अवैध गैस इस्तेमाल पर कड़ी नजर रख रही हैं।
- बार-बार नियम तोड़ने पर प्रशासन आपकी दुकान का लाइसेंस रद्द कर सकता है और दुकान को सील कर सकता है।
- अगर अवैध सिलिंडर से कोई हादसा होता है, तो इंश्योरेंस कंपनी कोई क्लेम नहीं देगी और पूरी जिम्मेदारी दुकानदार की होगी।