फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cooler Tips: कूलर में बर्फ डालना सही है या गलत? जानें यहां

Sun, 31 May 2026 03:54 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sun, 31 May 2026 03:54 PM IST
सार

How to Use Ice in Air Coolers for Better Cooling: गर्मी के सीजन में कई लोग कूलर की ठंडक बढ़ाने के लिए उसमें बर्फ डालने का तरीका अपनाते हैं। लेकिन क्या यह उपाय वास्तव में असरदार है या सिर्फ एक आम धारणा?

विज्ञापन
Does Adding Ice To Your Cooler Really Make It Cooler
कूलर टिप्स - फोटो : AI Generated

Kya cooler me barf daal sakte hai: गर्मी के मौसम में कूलर का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। हालांकि, अक्सर कूलर का इस्तेमाल करते समय कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या कूलर में बर्फ डालने से उसकी ठंडक बढ़ जाती है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि हर कूलर की बनावट और तकनीक अलग होती है। इस कारण बर्फ का प्रभाव भी सभी मॉडलों में समान नहीं होता।

Does Adding Ice To Your Cooler Really Make It Cooler
कूलर टिप्स - फोटो : Adobe stock

क्या कूलर में बर्फ डालने से ठंडक बढ़ती है?

  • सामान्य एयर कूलर पानी के वाष्पीकरण के सिद्धांत पर काम करते हैं।
  • कूलर में जो पंप होता है वह पानी को पैड या घास पर लगातार पहुंचाता है, जहां से गुजरने वाली हवा ठंडी होकर कमरे में आती है।
  • इस पूरी प्रक्रिया में पानी स्वाभाविक रूप से तापमान को कम करने में मदद करता है।
  • इस कारण अधिकांश पारंपरिक कूलरों को घर में अच्छी ठंडक देने के लिए बर्फ की जरूरत नहीं होती है।
Does Adding Ice To Your Cooler Really Make It Cooler
कूलर टिप्स - फोटो : Freepik

कुछ कॉम्पैक्ट कूलर में मिलता है विशेष आइस चैंबर

  • आज के समय कुछ कॉम्पैक्ट कूलर ऐसे भी होते हैं, जिनमें विशेष आइस चैंबर या आइस बॉक्स दिया जाता है।
  • इस तरह के मॉडलों में बर्फ रखने पर ठंडी हवा का असर कुछ समय के लिए बढ़ सकता है।
  • गौर करने वाली बात है कि यह प्रभाव अस्थायी होता है और लंबे समय तक लगातार नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Does Adding Ice To Your Cooler Really Make It Cooler
कूलर टिप्स - फोटो : Freepik

सीधे पानी की टंकी में बर्फ डालने से क्या होता है?

  • अगर आप सीधे पानी की टंकी में बर्फ डालते हैं, तो बर्फ अपेक्षाकृत जल्दी पिघलती है।
  • इससे पानी का तापमान थोड़े समय के लिए कम हो सकता है, लेकिन पूरे कूलिंग सिस्टम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आता।
  • इस कारण बर्फ डालने से कूलर की कार्यक्षमता कई गुना नहीं बढ़ जाती।
  • अगर आप कूलर से अच्छी ठंडक चाहते हैं, तो कूलर की नियमित सफाई, पर्याप्त पानी और उचित वेंटिलेशन का होना जरूरी है।
विज्ञापन
Does Adding Ice To Your Cooler Really Make It Cooler
कूलर टिप्स - फोटो : Freepik

कूलर में बर्फ डालना सही है या गलत?

  • कूलर में बर्फ डालना गलत नहीं है।
  • हालांकि, ऐसा मानना कि बर्फ डालते ही एसी जैसी ठंडक मिलेगी यह भी गलत है।
  • कूलर में कंपनी द्वारा अगर अलग से आइस चैंबर दिया गया है तो आप उसका उपयोग कर सकते हैं।
  • वहीं सामान्य कूलरों में बिना बर्फ के भी पर्याप्त ठंडक मिल सकती है।
  • गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर की सही देखभाल, साफ पैड और उचित एयरफ्लो सबसे प्रभावी उपाय होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed