फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: बचकर रहें सिम कार्ड स्वैपिंग से वरना आपके साथ भी हो सकती है ठगी, जानें कैसे

Thu, 13 Jul 2023 09:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 13 Jul 2023 09:59 AM IST
विज्ञापन
Do you know about sim card swapping full details are here
सिम कार्ड स्वैपिंग से कैसे बचें? - फोटो : iStock

Sim Card Swapping Alert: आज के समय में लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास खुद का मोबाइल है। कॉल करने के अलावा सोशल मीडिया, गेम खेलने, खुद का मनोरंजन करने समेत ऑनलाइन बैंकिंग जैसे कई अन्य कामों के लिए भी मोबाइल काफी काम आता है। मोबाइल से आप किसी को भी पैसे भेज सकते हैं और ज्यादातर ऑनलाइन पेमेंट आप ओटीपी की मदद से ही कर पाते हैं, जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आता है। पर इन सबके बीच आपको थोड़ा सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि सिम कार्ड स्वैपिंग का फ्रॉड काफी चल रहा है। ये किसी के साथ भी हो सकता है। इसलिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, वरना आप भी इस सिम कार्ड स्वैपिंग के शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Do you know about sim card swapping full details are here
सिम कार्ड स्वैपिंग से कैसे बचें? - फोटो : istock

क्या होता है सिम कार्ड स्वैपिंग?

  • दरअसल, इसमें जालसाज आपके सिम कार्ड को अपनी किसी नकली सिम से बदल देते हैं। इसके बाद वो टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर से आपके नंबर की दूसरी सिम जारी करवा लेते हैं। इसके बाद आपके बैंक खाते से जुड़े सारे ओटीपी उस पर आने लगते हैं और ओटीपी की मदद से वो आपको ठग लेते हैं।
Do you know about sim card swapping full details are here
सिम कार्ड स्वैपिंग से कैसे बचें? - फोटो : istock

कैसे बच सकते हैं इस फ्रॉड से?

नंबर 1

  • एक बात अच्छे से जान लें कि अगर इस सिम कार्ड स्वैपिंग से बचना है, तो अपना मोबाइल किसी को न दें। इसे हमेशा अपने पास रखें। ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि आपके साथ ये धोखा कहीं भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Do you know about sim card swapping full details are here
सिम कार्ड स्वैपिंग से कैसे बचें? - फोटो : istock

नंबर 2

  • कई बार लोगों को कई तरह के कॉल आते हैं, जिनसे वो परेशान होकर अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर देते हैं। अगर आप ऐसा करेंगे, तो आप जालसाजों की मदद अनजाने में मदद करते हैं, क्योंकि वो ऐसा ही चाहते हैं और आपका मोबाइल बंद होने से जालसाजों को नंबर चालू करवाने का समय मिल जाता है।
विज्ञापन
Do you know about sim card swapping full details are here
सिम कार्ड स्वैपिंग से कैसे बचें? - फोटो : istock

सिम कार्ड एनएक्टिव होने पर क्या करें?

  • अगर आपका सिम कार्ड अचानक इनएक्टिव हो जाता है, तो आपको सबसे पहले अपने बैंकिंग पासवर्ड बदल लेने चाहिए
  • क्रेडिट-डेबिट कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवा दें
  • इसके बाद आपको इस आधिकारिक लिंक cybercrime.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवानी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed