देश का किसान फसल उगा सके, उसके खेतों में फसल लहलहा सके, उसे खेती करने के लिए सामान या बीज की कमी न हो, किसान कर्ज मुक्त रह सके आदि। इन्हीं संकल्पों को पूरा करने के लिए राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक, किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। इसमें किसानों की आर्थिक मदद की जाती है, जिसका पैसा सीधा उनके बैंक खाते में भेजा जाता है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे जरूरतमंद किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इस योजना में सालाना 6 हजार रुपये 2-2 हजार की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। लेकिन देखने में आ रहा है कि कई ऐसे किसान भी हैं, जो फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे हैं, जबकि वो इस योजना के लिए पात्र नहीं है। ऐसे में सरकार द्वारा कुछ चीजों को जरूरी किया गया है, ताकि इन फर्जी लोगों की पहचान की जा सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"623c50a957c3ec481c1bd77b","slug":"do-you-know-about-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-new-rules-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Samman Nidhi: अगर आपने भी लिए हैं गलत तरीके से पैसे, तो तुरंत ऐसे करें वापस, वरना हो सकती है जेल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Samman Nidhi: अगर आपने भी लिए हैं गलत तरीके से पैसे, तो तुरंत ऐसे करें वापस, वरना हो सकती है जेल
Thu, 24 Mar 2022 04:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 24 Mar 2022 04:38 PM IST
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फर्जी तरीके से लाभ लेने वालों पर हो सकती है कार्रवाई
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फर्जी तरीके से लाभ लेने वालों पर हो सकती है कार्रवाई
- फोटो : istock
कई लोगों ने लिए हैं गलत तरीके से पैसे!
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू करने का मकसद ये था कि, जरूरतमंद किसानों को आर्थिक लाभ दिया जा सके। लेकिन अब तक लाखों किसानों ने इसका फर्जी तरीके से लाभ लिया है, और 2-2 हजार रुपये की मिलने वाली किस्त ले चुके हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फर्जी तरीके से लाभ लेने वालों पर हो सकती है कार्रवाई
- फोटो : istock
गलत तरीके से लिए पैसे करने पड़ेंगे वापस
- यहां आपके लिए ये जानना जरूरी है कि अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए मिलने वाला पैसा गलत तरीके से लिया है, तो आपको ये पैसा लौटाना होगा। जो लोग अपात्र हैं, उन पर शिकंजा कसने के लिए और वसूली के लिए सरकार की तरफ से नोटिस भी जाने लगे हैं। यहां तक कि कई लोगों के तो जेल जाने की तक नौबत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फर्जी तरीके से लाभ लेने वालों पर हो सकती है कार्रवाई
- फोटो : istock
जेल जाने से बचने के लिए ये है तरीका
- अगर आप चाहते हैं कि सरकार आप पर शिकंजा न कसे, तो आपको फर्जी तरीके से लिया हुआ पैसा वापस लौटाना होगा। इसके लिए सरकार ने पीएम किसान पोर्टल पर ही सुविधा दी है। आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से पैसा वापस कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फर्जी तरीके से लाभ लेने वालों पर हो सकती है कार्रवाई
- फोटो : istock
कौन लोग नहीं ले सकते हैं लाभ:-
- जो लोग आयकर भरते हों
- जो किसान न हो
- अगर परिवार में पति-पत्नी दोनों साथ रह रहे हैं, तो वो लाभ नहीं ले सकते हैं आदि।