फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: आपकी बेटी को भी मिल सकते हैं 50 हजार रुपये, जानें क्या है माझी कन्या भाग्यश्री योजना

Sat, 15 Jul 2023 02:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 15 Jul 2023 02:44 PM IST
विज्ञापन
Do you know about Majhi Kanya Bhagyashree Yojana and Benefits all details are here
क्या है माझी कन्या भाग्यश्री योजना? - फोटो : istock

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें, ये दोनों ही अलग-अलग तरह की कई योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओ में बीमा, पेंशन, राशन, आवास, बिजली, रोजगार समेत कई अन्य तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल होती हैं। यही नहीं, कई योजनाओं को खासतौर पर देश की बेटियों के लिए चलाया गया है, जिसमें से एक योजना है माझी कन्या भाग्यश्री योजना। इस योजना के अंतर्गत सरकार बेटियों के जन्म लेने पर परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपनी पात्रता चेक कर आप भी इस योजना से जुड़ सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इस माझी कन्या भाग्यश्री योजना के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Do you know about Majhi Kanya Bhagyashree Yojana and Benefits all details are here
क्या है माझी कन्या भाग्यश्री योजना? - फोटो : istock

योजना के फायदे और पात्रता

  • इस माझी कन्या भाग्यश्री योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म होने पर सरकार की तरफ से 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है। हालांकि, परिवार में दो बेटियों को ये लाभ मिल सकता है, लेकिन दो से ज्यादा बेटी है तो योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपका महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। अगर ऐसा है, तो आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
Do you know about Majhi Kanya Bhagyashree Yojana and Benefits all details are here
क्या है माझी कन्या भाग्यश्री योजना? - फोटो : istock

आवेदन करने का तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी इस माझी कन्या भाग्यश्री योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा
  • आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले महाराष्ट्र सरकार की शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Do you know about Majhi Kanya Bhagyashree Yojana and Benefits all details are here
क्या है माझी कन्या भाग्यश्री योजना? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है
  • फिर आपको फॉर्म भरना है और मांगी गई सभी जानकारी ठीक-ठीक दर्ज करें
  • इसके बाद आपको इस भरे हुए फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेज की कॉपी को लगाना है
विज्ञापन
Do you know about Majhi Kanya Bhagyashree Yojana and Benefits all details are here
क्या है माझी कन्या भाग्यश्री योजना? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको फॉर्म और दस्तावेजों को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में जाकर जमा करवाना है
  • इसके बाद आपके आवेदन की जांच होगी और सबकुछ सही होने पर आपकी बेटी के नाम पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed