ट्रेन में सफर करना जितना आसान और सुविधाजनक है, उतना ही ये फायदेमंद भी है। यही वजह है कि भारत में हर दिन लाखें की संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। देश में आज भी एक बड़ा तबका चाहे वो अमीर हो या गरीब लंबे सफर के लिए ट्रेन से ही यात्रा करना पसंद करता है। सबसे बड़ी बात ये है कि ट्रेन के सफर को बेहद सुविधाजनक और सस्ता माना जाता है। साथ ही ट्रेन को रेलवे की जीवनी भी कहा जाता है। ट्रेन से सफर करने के लिए आजकल ज्यादातर लोग ऑनलाइन टिकट ही बुक करना पसंद करते हैं। ऐसे में जब आप ऑनलाइन रेल टिकट बुक करते हैं, तो एक रुपये से भी कम में भारतीय रेलवे आपको ट्रैवल इंश्योरेंस कराने का विकल्प देता है। दरअसल, इसके तहत दुर्घटना में अलग-अलग पात्रता के मुताबिक इंश्योरेंस राशि यात्री को दी जाती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"623d815575c05218e36fcf07","slug":"do-you-know-about-indian-railways-travel-insurance-up-to-rs-10-lakh-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Insurance: अगर आप भी करते हैं ट्रेन से यात्रा, तो दुर्घटना होने पर ले सकते हैं 10 लाख रुपये तक का लाभ, जाने कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Insurance: अगर आप भी करते हैं ट्रेन से यात्रा, तो दुर्घटना होने पर ले सकते हैं 10 लाख रुपये तक का लाभ, जाने कैसे
Fri, 25 Mar 2022 02:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रा के दौरान ट्रेवल इंश्योरेंस लेने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
ट्रेन में यात्रा के दौरान ट्रेवल इंश्योरेंस लेने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
कैसे ले सकते हैं लाभ?
स्टेप 1
- अगर अभी तक आप इस विकल्प को अनदेखा कर देते हैं, तो अगली बार जब भी ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करें तो रेलवे ट्रैवल इंश्योरेंस का विकल्प जरूर चुनें। ऐसे में अगर सफर के दौरान कोई दुर्घटना हो जाती है तो इंश्योरेंस का फायदा यात्री या उसके परिवार को मिलता है।
ट्रेन में यात्रा के दौरान ट्रेवल इंश्योरेंस लेने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- टिकट बुकिंग के दौरान आप जब इंश्योरेंस वाले विकल्प को चुनते हैं तो इसके बाद आपकी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा जाएगा। ये लिंक बीमा करने वाली कंपनी का होता है। इस लिंक पर जाकर आप वहां नॉमिनी की डिटेल जरूर भरें। बीमा पॉलिसी में नॉमिनी होने पर ही बीमा क्लेम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रा के दौरान ट्रेवल इंश्योरेंस लेने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
मिलती है इतनी मदद
- रेल यात्रा के दौरान किसी तरह की दुर्घटना में हुए नुकसान की भरपाई करने में ये मदद करता है। रेलवे दुर्घटना में आपका कितना नुकसान हुआ है उसके मुताबिक आपको बीमा की राशि मिलती है। दुर्घटना के दौरान यात्री की मृत्यु हो जाने पर 10 लाख रुपये की बीमा राशि मिलती है।
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रा के दौरान ट्रेवल इंश्योरेंस लेने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
- वहीं, दुर्घटना में रेल यात्री पूरी तरह विकलांग हो जाता है तो उसे भी 10 लाख रुपए मिलते हैं। इसके अलावा आंशिक तौर पर स्थाई विकलांगता होने पर 7.5 लाख रुपये और घायल होने पर 2 लाख रुपये अस्पताल के खर्चे के लिए मिलते हैं।