फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या एटीएम से पैसे निकालते वक्त कट जाता है एक्स्ट्रा चार्ज? जानें इसके पीछे का कारण

Sun, 18 Oct 2026 06:40 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 18 Oct 2026 06:40 PM IST
सार

ATM Free Transaction Limit: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि एटीएम से पैसे निकालते समय कई बार लोगों के खाते से अतिरिक्त चार्ज कट जाता है। हालांकि, एटीएम कैश विड्रॉल के चार्ज को लेकर एक तय नियम होता है, जिसके बारे में जानकारी होने पर आप अपने बैंक खाते से बेवजह पैसे कटने से आसानी से बचा सकते हैं।

विज्ञापन
Do You Get Charged Extra When Withdrawing Cash From ATMs? Know Rules and Hidden Charges
एटीएम कैश विड्रॉल चार्ज - फोटो : AI

ATM Cash Withdrawal Charges: आज के समय में कैश यानी नकदी की जरूरत पड़ने पर हम सभी तुरंत नजदीकी एटीएम का रुख करते हैं। बैंक जाकर लाइन में लगने के बजाय एटीएम से पैसे निकालना बेहद सुविधाजनक और आसान लगता है। हालांकि, कई बार जब आप एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो आपके खाते से कुछ अतिरिक्त रुपये कट जाते हैं। अचानक मैसेज में चार्ज कटने की खबर देखकर आम ग्राहक परेशान हो जाते हैं और सोचने लगते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।



वास्तव में भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार हर बैंक अपने ग्राहकों को महीने में कुछ तय फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है। लेकिन जब आप उस सीमा को पार कर जाते हैं, तो बैंक आपसे अतिरिक्त शुल्क वसूलना शुरू कर देता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि एटीएम से एक्स्ट्रा चार्ज कटने की असली वजह क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

Trending Videos
Do You Get Charged Extra When Withdrawing Cash From ATMs? Know Rules and Hidden Charges
फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने का नियम - फोटो : फाइल

फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने का नियम

  • आरबीआई के अनुसार, आप अपने खुद के बैंक के एटीएम से हर महीने 5 बार मुफ्त में लेनदेन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा दूसरे बैंक के एटीएम से मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है। यह लिमिट खत्म होते ही हर अगली निकासी पर एक्स्ट्रा चार्ज लगता है।
Do You Get Charged Extra When Withdrawing Cash From ATMs? Know Rules and Hidden Charges
कितना कटता है अतिरिक्त शुल्क? - फोटो : AI Generated

कितना कटता है अतिरिक्त शुल्क?

  • जब आपकी महीने की तय फ्री लिमिट खत्म हो जाती है, तो बैंक आपसे प्रति पैसा निकासी पर अधिकतम 21 रुपये तक का चार्ज वसूल सकते हैं।
  • इसके साथ ही इस शुल्क पर 18 प्रतिशत की दर से अलग से जीएसटी भी जोड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Do You Get Charged Extra When Withdrawing Cash From ATMs? Know Rules and Hidden Charges
नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर भी लगता है चार्ज - फोटो : AI Generated

नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर भी लगता है चार्ज

  • कई लोग सोचते हैं कि सिर्फ पैसे निकालने पर ही चार्ज लगता है, जबकि ऐसा नहीं है। 
  • तय लिमिट खत्म होने के बाद अगर आप एटीएम में सिर्फ बैलेंस चेक करते हैं, मिनी स्टेटमेंट निकालते हैं या पिन बदलते हैं, तो इन नॉन-फाइनेंशियल कामों के लिए भी बैंक लगभग 8 से 10 रुपये प्लस जीएसटी वसूलते हैं।
विज्ञापन
Do You Get Charged Extra When Withdrawing Cash From ATMs? Know Rules and Hidden Charges
एटीएम चार्जेस से बचने के आसान तरीके - फोटो : AI Generated

एटीएम चार्जेस से बचने के आसान तरीके

  • एक्स्ट्रा चार्ज से बचने के लिए एक ही बार में अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे निकालें और बार-बार एटीएम जाने से बचें।
  • अपने बैलेंस की जानकारी के लिए एटीएम के बजाय बैंक के मोबाइल एप, व्हाट्सएप बैंकिंग या यूपीआई का इस्तेमाल करें ताकि आपका पैसा बेवजह न कटे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed