Diwali Lighting Safety Tips: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे दिवाली का पर्व पसंद न हो। इस दिन लोग हर तरफ रौशनी करते हैं। इसके लिए दीये जलाए जाते हैं और लाइटिंग भी की जाती है। भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा इस दिन की जाती है। अपनों को प्रसाद और मिठाई बांटी जाती है और लोग इस दिन आतिशबाजी भी करते हैं और कुछ इस तरह से दिवाली का पर्व मनाया जाता है।
यही नहीं, दिवाली के दिन घरों, दफ्तरों, मंदिर आदि को सजाया भी जाता है। इसके लिए फूलों आदि के साथ लोग लाइटिंग भी करते हैं यानी लड़ियां लगाते हैं। ऐसे में अगर आप भी लाइटिंग कर रहे हैं तो आपको इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, क्योंकि एक छोटी सी गलती किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकती है। चलिए जानते हैं दिवाली की लाइटिंग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि किसी भी हादसे को रोका जा सके। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
दिवाली पर लाइट लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
लाइटिंग करने वाले इन बातों का रखें खास ध्यान:-
जूते-चप्पल पहनें
- आप अगर घर में लाइटिंग कर रहे हैं, तो इस दौरान आपको जूते-चप्पल पहनने चाहिए। कई लोग ऐसे ही बिना जूते-चप्पल पहने लाइट का काम करने लगते हैं। ये गलती न करें, वरना आपको करंट लग सकता है। इसिलए जूते-चप्पल पहनकर ही लाइटिंग करें।
3 of 5
दिवाली पर लाइट लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
गीले हाथों से लाइटिंग नहीं
- कई लोग दिवाली से कुछ दिन पहले लाइटिंग नहीं करते और फिर फिर एकदम जल्दबाजी में लाइटिंग करते हैं। ऐसे में कई बार लोग गीले हाथ ही काम करना शुरू कर देते हैं। ये गलती भूलकर भी न करें, वरना आपको करंट लग सकता है। गीले हाथ काम न करें और हो सके तो आप ग्लव्स पहन सकते हैं।
4 of 5
दिवाली पर लाइट लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
कटे तारों का ध्यान रखें
- जब हम दिवाली की पुरानी झालर निकालते हैं तो कई बार ये उतारते समय (जब पिछली दिवाली को निकाली होती है) कहीं से टूट जाती है और तार कट जाता है। इसलिए पहले ये चेक करें कि कहीं से तार कटा तो नहीं है। अगर ऐसा है तो पहले टेप लगाएं और उसके बाद ही स्विच ऑन करके इसे चेक करें।
5 of 5
दिवाली पर लाइट लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
स्विच पहले ऑन न करें
- कई लोगों की आदत होती है कि वो लाइट को चेक करते हैं कि वो जल रही है या नहीं और फिर चलती लाइन में (स्विच ऑन करके) ही लाइटिंग लगाते हैं। ऐसी गलती बिल्कुल न करें, क्योंकि ऐसे में करंट लग सकता है। इसलिए एक बार लाइट चेक कर लें और फिर लगा लें जिसके बाद ही लाइट जलाएं।