फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Gold Buying Tips: दिवाली के मौके पर सोना खरीदते समय न करें ये 4 गलतियां, वरना हो सकती है दिक्कत

Thu, 09 Oct 2025 08:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 09 Oct 2025 08:05 AM IST
सार

Diwali Par Gold Kharidte Time Kya Dhyan Rakhe: दिवाली के मौके पर लोग सोना खरीदते हैं और अगर आप भी इस दिवाली सोना खरीद रहे हैं तो आपका कुछ बातों को ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
Diwali Gold Buying Tips: Four Mistakes to Avoid While Purchasing Gold This Festive Season
दिवाली पर सोना खरीदते समय क्या ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala

Diwali Gold Buying Tips In Hindi: खुशियों और दीपों का पर्व है दिवाली और लोग इस दिन को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। घरों से कई दिनों पहले से सफाई होती है, घरों में रंग-रोगन किया जाता है और उन्हें साफ-सुथरा किया जाता है। इसके बाद लोग अपने घरों और दफ्तरों आदि में लाइटिंग करते हैं या यूं कहें कि घरों को रौशनी में नहला देते हैं। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं।



यही नहीं, दिवाली के मौके पर लोग सोना या गोल्ड से बनी ज्वेलरी आदि भी खरीदते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली सोना खरीद रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखते हुए कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं और आपको नकली सोना तक मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Diwali Gold Buying Tips: Four Mistakes to Avoid While Purchasing Gold This Festive Season
दिवाली पर सोना खरीदते समय क्या ध्यान रखें? - फोटो : AdobeStock

सोना खरीदते समय ये 4 गलतियां करने से बचें:-

ऑनलाइन के चक्कर से थोड़ा बचकर

  • आजकल तो सोना आप ऑनलाइन एप या वेबसाइट के जरिए भी खरीद सकते हैं, लेकिन क्या इनकी विश्वसनीयता सही है? क्या ये जो सोना आपको बाद में देंगे (पहले ये डिजिटली सोना देते हैं और बाद में असली) वो असली होगा? इसलिए ऑनलाइन सोना खरीदने से बचते हुए आप ऑफलाइन विश्वसनीय सुनार के वहां से सोना खरीद सकते हैं।
Diwali Gold Buying Tips: Four Mistakes to Avoid While Purchasing Gold This Festive Season
दिवाली पर सोना खरीदते समय क्या ध्यान रखें? - फोटो : AdobeStock

शुद्धता की जांच जरूरी

  • इस दिवाली सोना खरीद रहे हैं तो सोने की शुद्धता से बिल्कुल समझौता न करें, क्योंकि ये ऐसा समय होता है कि आपको नकली सोना भी थमाया जा सकता है। इसलिए सोने पर हमेशा बीआईएस हॉलमार्क का निशान जरूर देखें और जिस सोने पर ये नहीं है, उसे न खरीदें। हमेशा ही हॉलमार्क के निशाना वाला सोना ही खरीदना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Gold Buying Tips: Four Mistakes to Avoid While Purchasing Gold This Festive Season
दिवाली पर सोना खरीदते समय क्या ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

बिना बिल न लें सोना

  • अगर कोई सुनार आपको बिल देने से मना करें तो ऐसी दुकान से सोना न ही खरीदें, तो बेहतर है। सोना खरीदते समय उसका पक्का बिल जरूर लें, क्योंकि ये आपको भविष्य में काम आता है जब आप सोना बेचते हैं। वहीं, सोने की शुद्धता और खरीदारी का कानूनी प्रमाण भी बिल ही होता है।
विज्ञापन
Diwali Gold Buying Tips: Four Mistakes to Avoid While Purchasing Gold This Festive Season
दिवाली पर सोना खरीदते समय क्या ध्यान रखें? - फोटो : AdobeStock

किसी की बातों में न आएं

  • कई लोग ऐसे होते हैं जो आपको कहते हैं कि जहां से वे बता रहे हैं, वहां से सोना ले लें या फिर आपको ईमेल, मैसेज ,व्हाट्सएप आदि पर कोई ऐसा ऑफर आया है जिसमें आपको सस्ते दामों में सोना या कूपन कोड देने जैसी बातें कही गई हैं आदि। तो ऐसे में इन पर भरोसा करने से पहले जांच करें और सही होने पर ही आगे बढ़ें, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है। इसलिए किसी की बातों में न आएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed