फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2025: इस दिवाली आपके पास न आ जाए नकली नोट, ऐसे करें पहचान वरना...

Mon, 20 Oct 2025 12:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 20 Oct 2025 12:05 AM IST
सार

How To Identify Fake Currency Notes: दिवाली के मौके पर कहीं कोई आपको नकली नोट न दे जाए। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है और आपको नकली नोट को पहचानना आना चाहिए।

विज्ञापन
Diwali 2025 How to identify Fake currency Notes in Festive Season Nakli Note Ki Pehchan Kaise Kare
नकली नोट को कैसे पहचानें। - फोटो : Adobe Stock

Diwali Fake Currency Alert: दिवाली के पर्व को लोग बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन बाजार सजते हैं, घर सजाए जाते हैं और दफ्तर भी। दिवाली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और इस दिन लोग नए कपड़े भी पहनते हैं। यही नहीं, इस दिन लोग आपस में मिठाई और प्रसाद देते हैं। दिवाली के मौके पर जमकर खरीदारी भी होती है।



सजावट का सामान, लाइटिंग, फूल, फल, मिठाई और पटाखे जैसी चीजें लोग इस दिन खरीदते हैं। ऐसे में मार्केट सजती हैं और लोगों अपनी फैमिली के साथ खरीदारी करने भी जाते हैं, लेकिन इस दिवाली जरा बचकर क्योंकि हो सकता है कि आपके पास नकली नोट आ जाए। त्योहारों के मौकों पर सामानों में मिलावट होना आम बात है। ठीक ऐसे ही नकली नोट भी ऐसे मौकों पर चलने जैसे मामले आते हैं। इसलिए आपके पास नकली नोट न आ जाए, इसलिए कुछ बातों को ध्यान रखें। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Diwali 2025 How to identify Fake currency Notes in Festive Season Nakli Note Ki Pehchan Kaise Kare
नकली नोट को कैसे पहचानें। - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं

  • आज का समय डिजिटल का है और आजकल लोग ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में लोग कैश पेमेंट करते हैं। पर आप चाहें तो ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। इससे आपके पास नकली नोट आने की संभावना खत्म हो जाती है और पेमेंट भी आसानी से हो जाती है।
Diwali 2025 How to identify Fake currency Notes in Festive Season Nakli Note Ki Pehchan Kaise Kare
नकली नोट को कैसे पहचानें। - फोटो : Adobe Stock

नकली नोट को ऐसे पहचान सकते हैं:-

ये एप बताएगा कहीं नोट नकली तो नहीं

  • अगर आप भी नकली नोट की पहचान करना चाहते हैं, तो आप भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की MANI एप की मदद ले सकते हैं। ये एप नकली नोट की पहचान करती है। बस आपको करना ये है कि इस एप से नोट को स्कैन करना है जिसके बाद आपको पता चल जाता है कि नोट असली है या नकली है। ये एप पुराने नोटों की भी पहचान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2025 How to identify Fake currency Notes in Festive Season Nakli Note Ki Pehchan Kaise Kare
नकली नोट को कैसे पहचानें। - फोटो : Adobe Stock

सिक्योरिटी फीचर से पता लगा सकते हैं

  • नकली नोट जैसे ही हाथ में आता है तो आप उसे छूकर भी पता कर सकते हैं कि ये नकली है या नहीं, लेकिन अगर आपको ऐसे पता नहीं चल रहा है तो चिंता न करें। आप नोट के सिक्योरिटी फीचर से भी असली-नकली नोट की पहचान कर सकते हैं। जो नोट असली होता है उसमें एक चमकदार सिक्योरिटी लाइन होती है जिस पर भारत और आरबीआई लिखा होता है। अगर ये नोट में नहीं है, तो नोट नकली हो सकता है।
विज्ञापन
Diwali 2025 How to identify Fake currency Notes in Festive Season Nakli Note Ki Pehchan Kaise Kare
नकली नोट को कैसे पहचानें। - फोटो : Adobe Stock

वाटर मार्क से पता कर सकते हैं:-

  • नोट असली है या नकली, इसकी पहचान आप वाटर मार्क के जरिए भी कर सकते हैं। जान लें कि गांधी जी की फोटो के पास वाटर मार्क होता है और ये लाइन में साफ दिखाई देता है
  • जो लोग असली होता है उसमें गांधी जी के चश्मे और नोट के किनारे पर काफी छोटे अक्षरों में आरबीआई, भारत और 500 लिखा होता है। अगर ये किसी नोट में नहीं है तो वो नकली हो सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed