फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2025: बस से घर जाने वाले टिकट बुक करते समय ऐसे ले सकते हैं डिस्काउंट, तरीके ऐसे आप कहेंगे ये सही है

Tue, 07 Oct 2025 07:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 07 Oct 2025 07:49 AM IST
सार

Diwali Bus Booking Tips Jaan Lein: दिवाली पर घर जाने के लिए अगर आप भी बस टिकट बुक करने वाले हैं, तो आप कुछ तरीकों का इस्तेमाल करके अच्छी बचत कर सकते हैं। इन तरीकों के बारे में आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Diwali 2025: How to get discounts while booking bus tickets for Diwali
दिवाली पर बस टिकट बुक करने पर डिस्काउंट कैसे पाएं? - फोटो : Adobe Stock

Diwali 2025 Bus Booking Tips: भारत देश में समय-समय पर कई तरह के अलग-अलग त्योहार आते हैं। अलग-अलग धर्मों के लोग अपने-अपने त्योहारों को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। कभी होली, कभी ईद तो कभी बैसाखी जैसे कई बड़े पर्व देश में मनाए जाते हैं और इसी क्रम में एक त्योहार है दिवाली का। दीपों से जगमग होने वाला ये त्योहार वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है।



ऐसे में वे लोग भी दिवाली मनाने अपने-अपने घर जाते हैं जो लोग अपने घरों से बाहर रहते हैं। कोई पढ़ाई के कारण तो कोई नौकरी या बिजनेस की वजह से अपने घरों से दूर रहते हैं। ऐसे में कोई ट्रेन से, तो कोई प्लेन से अपने-अपने घर दिवाली मनाने जाते हैं। वहीं, एक बड़ी संख्या में लोग बस से भी अपने घर जाते हैं, क्योंकि ट्रेनों (त्योहारों पर टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है) की और प्लेन (टिकट का दाम काफी होता है) की टिकट हर किसी को नहीं मिल पाती। ऐसे में आप इस दिवाली घर जाने के लिए बस टिकट बुक कर रहे हैं, तो कुछ तरीकों से आप अच्छा डिस्काउंट ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीके क्या हैं...

Diwali 2025: How to get discounts while booking bus tickets for Diwali
दिवाली पर बस टिकट बुक करने पर डिस्काउंट कैसे पाएं? - फोटो : Adobe Stock

इन तरीकों से मिल सकता है अच्छा डिस्काउंट:-

पहला तरीका

  • अगर आप भी इस दिवाली घर जाने के लिए बस टिकट बुक कर रहे हैं, तो बस डिपो जाकर टिकट बुक करने से बचें। आप पहले ही ऑनलाइन बस टिकट बुक कर सकते हैं, क्योंकि यहां आप सभी कंपनियों की बसों के प्राइस की तुलना कर सकते हैं और कम दाम वाली टिकट चुनकर बचत कर सकते हैं।
Diwali 2025: How to get discounts while booking bus tickets for Diwali
दिवाली पर बस टिकट बुक करने पर डिस्काउंट कैसे पाएं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा तरीका

  • दिवाली पर बस टिकट बुक कर रहे हैं, तो ऑफर्स चेक करना न भूलें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार बस कंपनियां अपनी एप या वेबसाइट आदि पर ऑफर्स भी देती है। आप इन ऑफर्स के जरिए टिकट बुक करने से बचत कर सकते हैं। यहां पर आपको कई तरह के डिस्काउंट या कैशबैक ऑफर्स मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2025: How to get discounts while booking bus tickets for Diwali
दिवाली पर बस टिकट बुक करने पर डिस्काउंट कैसे पाएं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा तरीका

  • आप अगर ऑनलाइन बस टिकट बुक कर रहे हैं, तो ध्यान दें कि आपको सभी एप या वेबसाइट पर बस टिकटों के दाम की तुलना करनी है। आपको कहीं न कहीं पर अंतर जरूर मिल सकता है और जहां आपको कम प्राइस मिले, आप वहां से बस टिकट बुक करके अच्छी बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Diwali 2025: How to get discounts while booking bus tickets for Diwali
दिवाली पर बस टिकट बुक करने पर डिस्काउंट कैसे पाएं? (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Iveco Group

चौथा तरीका

  • कई लोग क्या करते हैं कि जैसे उन्हें अगर कल घर जाना है, तो वो आज बस टिकट बुक करते हैं। ऐसे करने से आपको बस टिकट महंगी ही मिल सकती है, क्योंकि त्योहार की वजह से ऐसा हो सकता है। इसलिए थोड़े दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं और हो सकता है कि आपको टिकट कम दाम में मिल जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed