Diwali Crackers Alert: हर बार की तरह इस साल भी दीवाली का त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस पर्व की खास मान्यता है। इस दिन लोग अपने घरों से लेकर दफ्तर आदि जगहों पर रौशनी करते हैं। इसके लिए दीये और मोमबती जलाई जाती हैं। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके अलावा लोग इस दिन पटाखे भी जलाते हैं। गली-मोहल्ले से लेकर हर जगह लोग पटाखे जलाते हैं, लेकिन अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप दीवाली पर पटाखे नहीं जला सकते और अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपके ऊपर एक्शन लिया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं पटाखे जलाने पर सजा का क्या प्रावधान है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"67160c35e753ad026a036eba","slug":"diwali-2024-burning-and-selling-firecrackers-in-delhi-may-be-the-punishment-or-fine-2024-10-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2024 Crackers Alert: दिल्ली में पटाखे जलाने वाले सावधान, वरना लग सकता है इतना जुर्माना","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Diwali 2024 Crackers Alert: दिल्ली में पटाखे जलाने वाले सावधान, वरना लग सकता है इतना जुर्माना
Mon, 21 Oct 2024 01:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में पटाखे जलाने पर लग सकता है जुर्माना।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में पटाखे जलाने पर लग सकता है जुर्माना।
- फोटो : Adobe Stock
पहले जान लें पाबंदी के बारे में
- दिल्ली में दीवाली पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध है ये बैन 1 जनवरी 2025 तक रहेगा यानी इस दिन तक आप दिल्ली में पटाखे नहीं फोड़ सकते। यही नहीं, सरकारी आदेश के मुताबिक, पटाखे बनाने, स्टोर करने और बेचने तक पर पूरी तरह से बैन है। साथ ही ऑनलाइन भी पटाखों की डिलीवरी नहीं की जा सकती।
दिल्ली में पटाखे जलाने पर लग सकता है जुर्माना।
- फोटो : Adobe Stock
अब नियम के बारे में जानें
- जिस तरह से पिछले कुछ सालों में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा है, उससे निपटने के लिए कुछ सालों से पटाखों पर बैन लगाया जाता है। हालांकि, सच ये भी है लोग इन नियमों की अनदेखी कर पटाखे जलाते हैं। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपके ऊपर उचित कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में पटाखे जलाने पर लग सकता है जुर्माना।
- फोटो : Adobe Stock
- पटाखे फोड़ने पर 200 रुपये तक जुर्माना लग सकता है या उस व्यक्ति को 6 महीने की जेल तक हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में पटाखे बेचने पर पूरी तरह रोक पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत लगी है। अगर ऐसे में कोई पटाखे बनाता है, इनका भंडारण करता है, बिक्री करता है इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई हो सकती है। इसमें 5 हजार रुपये का जुर्माना या 3 साल तक की जेल हो सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली में पटाखे जलाने पर लग सकता है जुर्माना।
- फोटो : Adobe Stock
फिर क्या करेंगे दिल्ली वाले?
- दिल्ली में पटाखे फोड़ने को लकेर पाबंदी है। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि आप फिर क्या कर सकते हैं, तो ऐसे में आप ग्रीन पटाखे जला सकते हैं। दरअसल, इन पटाखों पर बैन नहीं है क्योंकि ये आवाज नहीं करते और ये इको-फ्रेंडली होते हैं जिसके कारण ये दूसरे पटाखों जैसा प्रदूषण नहीं फैलाते हैं।