Tips Buying firecrackers on Diwali 2023: हर साल की तरह इस साल भी त्योहारों की शुरुआत कुछ समय बाद हो जाएगी। मौजूदा समय में श्राद्ध चल रहे हैं और इसके बाद नवरात्रि शुरू होंगे और फिर दशहरा और दिवाली। वहीं, बात अगर दिवाली की करें, तो लगभग हर किसी को दिवाली का इंतजार रहता है। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे ये त्योहार पसंद न हो? इस दिन आसपास खुशियां होती हैं, हर तरफ रोशनी होती है और बच्चे व बड़े लोग आतिशबाजी भी करते हैं। ऐसे में अगर आप इस दिवाली पटाखे खरीदने जा रहे हैं, तो पहले कुछ बातों को जान लें। वरना बाद में आपको दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"651e98eb291b8d21eb044a83","slug":"crackers-tips-what-things-should-be-kept-in-mind-before-buying-firecrackers-on-diwali-2023-2023-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: इस दिवाली पटाखे खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ये तीन चीजें, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: इस दिवाली पटाखे खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ये तीन चीजें, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
Sun, 12 Nov 2023 12:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
दिवाली के लिए पटाखे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के लिए पटाखे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
पटाखे खरीदने से पहले इन बातों को जान लें:-
पटाखों की क्वालिटी
- दिवाली में अभी लगभग महीने भर से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन लोग पहले से पटाखे खरीदने लग जाते हैं ताकि उन्हें सस्ते पटाखे मिल जाए। ये बात सभी जानते हैं कि दिवाली के मौके पर पटाखे ज्यादा महंगे हो जाते हैं। इसलिए लोग पहले से ही इन्हें खरीदकर रख लेते हैं। पर यहां आपको ध्यान रखना है कि आपको इस दौरान पटाखों की क्वालिटी का विशेष ध्यान रखना है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
- ध्यान दें कि कहीं आपके पटाखे ज्यादा प्रदूषण न फैलाते हों, क्योंकि लोकल पटाखे ऐसा करते हैं। अगर आप ग्रीन पटाखे ले रहे हैं, तो ये सुनिश्चित करें कि ये ग्रीन पटाखे ही हों। वरना अगर आपके शहर में दूसरे पटाखे चलाने पर बैन है और आप ग्रीन समझकर इन्हें चला रहे हैं, तो पुलिस द्वारा आपका चालान भी कटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के लिए पटाखे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
अपने छोटे बच्चों को पटाखे खरीदने न भेजें
- एक बात का विशेष ध्यान रखें कि बच्चों को पटाखे लेने न भेजें। अगर आपके बच्चे की उम्र 18 साल से कम है, तो उन्हें पटाखे लेने बिल्कुल न भेजें, क्योंकि छोटे बच्चों को इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती और दुकानदार उन्हें नकली पटाखे भी दे सकता है।
विज्ञापन
दिवाली के लिए पटाखे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
पटाखे चलाने का समय क्या है?
- इस दिवाली अगर आप पटाखे चलाने वाले हैं, तो पहले ये पता करें कि प्रशासन द्वारा आपके वहां आतिशबाजी करने का क्या समय तय किया गया है और इसी समय के दौरान पटाखे चलाएं। वरना आपके ऊपर फाइन भी लगाया जा सकता है। आमतौर पर रात 10 बजे तक का समय ही तय किया जाता है।