Diwali 2022: दिवाली आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोगों ने अपने घरों की साफ-सफाई करने की शुरुआत कर दी है। दिवाली के अवसर पर अक्सर लोग पटाखे फोड़ते हैं। पटाखों को फोड़ना काफी खतरनाक है। ऐसा करने पर आपके जलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में पटाखे फोड़े जाने के कारण वायु प्रदूषण भी काफी बढ़ता है। इससे पूरा वातावरण दूषित होता है। दिवाली के अवसर पर बड़ी मात्रा में पटाखे फोड़ने के कारण अगले दिन वातावरण में काफी धुंध हो जाती है। इस कारण अस्थमा और श्वास संबंधी समस्याओं से ग्रसित लोगों के ऊपर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा बढ़े हुए प्रदूषण से कई और तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी हमको परेशान करने लगती हैं। दिवाली के मौके पर पटाखे फोड़ने के कारण बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए कई राज्य सरकारें पटाखों की बिक्री और उनको जलाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए कई ठोस कदम उठा रही हैं।
Diwali 2022: दिवाली पर पटाखा बेचने और फोड़ने पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई, जानें डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 24 Oct 2022 09:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन