फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Digital Gold: जानिए क्या होता है डिजिटल गोल्ड, इसमें कौन कर सकता है निवेश, क्या होते हैं फायदे

Mon, 04 Dec 2023 07:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Dec 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
digital gold safer way to invest in gold online know its benefits eligibility
Digital Gold - फोटो : Pixabay

 

Digital Gold: वर्तमान समय में लोग सोने (Invest in Gold) में निवेश करना पसंद है। त्योहार से लेकर शादी तक में देश के लोग बड़ी संख्या में सोना खरीदते हैं। हालांकि, अब निवेश का तरीका बदल रहा है। वर्तमान समय में डिजिटल गोल्ड में निवेश करना लोग पंसद कर रहे हैं। डिजिटल गोल्ड में निवेश करना काफी सुरक्षित है और इसे आसानी से बच भी सकते हैं। आसान भाषा में डिजिटल गोल्ड ऑनलाइन सोना खरीदने का एक तरीका है। आप सिर्फ एक रुपये का सोना खरीद कर भी डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। 

गोल्ड ETFs, गोल्ड सेविंग फंड्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में खरीदा जा सकता है। डिजिटल गोल्ड में मिनिमम 1 रुपये से भी निवेश की शुरुआत की जा सकती है। बाजार में भाव के मुताबिक, आप खुद इसकी खरीद और बिक्री कर सकते हैं। भारत में खासतौर पर तीन कंपनियां MMTC-PAMP India Pvt. Ltd, Augmont Gold Ltd और Digital Gold India Pvt Ltd अपने सेफगोल्ड ब्रांड के साथ डिजिटल गोल्ड का ऑफर देती है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक भी सेफगोल्ड के साथ डिजिगोल्ड (DigiGold) ऑफर करता है। 

digital gold safer way to invest in gold online know its benefits eligibility
Digital Gold - फोटो : Pixabay

जानिए कौन खरीद सकता है डिजिटल सोना

भारत में रहने कोई शख्स  डिजिटल सोना खरीद सकता है। एक्सिस बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, अगर आप डिजिटल सोना खरीदना चाहते हैं, तो आपसे बच खाता या चालू खाता होना चाहिए। 

भारत में एक नाबालिग अकाउंट होल्डर और बिना NRO खाते वाला NRI ग्राहक डिजिटल सोना खरीद सकता है।
 

digital gold safer way to invest in gold online know its benefits eligibility
Digital Gold - फोटो : Pixabay

डिजिटल गोल्ड में निवेश के फायदे

डिजिटल गोल्ड में आप छोटी सी छोटी रकम से शुरुआत कर सकते हैं। इसमें आप सिर्फ एक रुपये से भी निवेश कर सकते हैं। डिजिटल गोल्ड में निवेश करने वाले ग्राहक जरूरत पड़ने पर इसे बेच भी सकते हैं। 

डिजिटल गोल्ड को आप फिजिकल गोल्ड में बदले सकते हैं, क्योंकि आपको इसका ऑप्शन मिलता है। इसे सोने के सिक्कों, बारों या अपनी पसंद के किसी भी रूप में बदल सकते हैं। 

LIC Jeevan Utsav: एलआईसी की शानदार पॉलिसी, मिलेगा जिंदगीभर गारंटीड रिटर्न, जानिए इस स्कीम के बारे में...

विज्ञापन
विज्ञापन
digital gold safer way to invest in gold online know its benefits eligibility
Digital Gold - फोटो : Pixabay

डिजिटल गोल्ड इंश्योर्ड और सेक्योर्ड वॉल्ट्स में विक्रेता स्टोर करता है, जिसके ग्राहक को कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है।  

अगर आपके पास डिजिटल गोल्ड है, तो इसका ऑनलाइन लोन के लिए कोलेटरल के तौर पर बतौर एसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। 

PM Kisan Yojana: हर महीने किसानों को सरकार देगी 3 हजार रुपये, योजना में आवेदन करने से पहले जरूर जान लें ये बात

विज्ञापन
digital gold safer way to invest in gold online know its benefits eligibility
Digital Gold - फोटो : Pixabay

डिजिटल गोल्ड में निवेश करने का यह भी फायदा है कि आपको गोल्ड के दामों का तुरंत अपडेट मिलता है। कस्टमर रीयल-टाइम मार्केट अपडेट के आधार पर गोल्ड को खरीद या बेच सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed