Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana: देश में आज भी ऐसे छात्रों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक तंगी होने के कारण अपनी शिक्षा ठीक ढंग से प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इन छात्रों को पढ़ाई लिखाई करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। छात्रों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि उन्हें पढ़ाई लिखाई करते समय किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसी सिलसिले में आज हम आपको दिल्ली सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम विद्यार्थी प्रतिभा योजना है। स्कीम के अंतर्गत दिल्ली सरकार 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 5 से लेकर 10 हजार रुपये की राशि प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Govt Scheme: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिल रही है 5 से 10 हजार रुपये की स्कॉलरशिप, जानें क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 15 Jan 2023 02:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
