फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Scheme: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिल रही है 5 से 10 हजार रुपये की स्कॉलरशिप, जानें क्या है स्कीम

Sun, 15 Jan 2023 02:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 02:20 PM IST
विज्ञापन
Delhi Govt Scholarship Scheme 2023 Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana Full Details in Hindi
Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana - फोटो : Istock

Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana: देश में आज भी ऐसे छात्रों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक तंगी होने के कारण अपनी शिक्षा ठीक ढंग से प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इन छात्रों को पढ़ाई लिखाई करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। छात्रों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि उन्हें पढ़ाई लिखाई करते समय किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसी सिलसिले में आज हम आपको दिल्ली सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम विद्यार्थी प्रतिभा योजना है। स्कीम के अंतर्गत दिल्ली सरकार 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 5 से लेकर 10 हजार रुपये की राशि प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

Delhi Govt Scholarship Scheme 2023 Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana Full Details in Hindi
Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana - फोटो : Istock

दिल्ली सरकार की विद्यार्थी प्रतिभा स्कीम का उद्देश्य उन छात्रों को लाभ देना है, जो 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं। अगर कोई छात्र 9वीं या 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है और उसके पिछली कक्षा में 50 फीसदी अंक थे। 

IRCTC Tour Package: नॉर्थ ईस्ट की सैर कराने के लिए IRCTC लाया है हवाई टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

Delhi Govt Scholarship Scheme 2023 Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana Full Details in Hindi
Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana - फोटो : istock

ऐसे में उसको 5 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। वहीं अगर कोई छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है और उसके पिछली कक्षा में 60 फीसदी या उससे ज्यादा अंक प्राप्त हुए थे। ऐसे में उसको 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद सरकार की ओर से दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Govt Scholarship Scheme 2023 Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana Full Details in Hindi
Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana - फोटो : istock

इस स्कीम का लाभ उन्हीं छात्रों को दिया जाता है, जो कि दिल्ली के मूल निवासी हैं। दिल्ली सरकार की इस स्कीम का लाभ उन्हीं छात्रों को दिया जाएगा, जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित हैं। इस स्कीम का लाभ सामान्य वर्ग से आने वाले छात्र नहीं उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
Delhi Govt Scholarship Scheme 2023 Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana Full Details in Hindi
Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojana - फोटो : istock

अगर आप दिल्ली सरकार की इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक डिटेल, पासपोर्ट फोटो, मोबाइल नंबर आदि का होना जरूरी है। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको edudel.nic.in पर विजिट करना है।

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन आ सकती है खाते में 13वीं किस्त, ये किसान हो जाएंगे लाभ से वंचित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed