Delhi Air Quality: मौसम में भले ही अभी सिर्फ सुबह और शाम की ही ठंड आई है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण लगातार खराब श्रेणी में पहुंच रहा है। आज यानी सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 400 को पार कर गया जिससे लोगों की चिंता बढ़ना लाजमी है। जहां आनंद विहार में 434 तो जहांगीरपुरी में 413 एक्यूआई दर्ज किया गया। ऐसे में इस बढ़ते प्रदूषण की वजह से बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चों और बड़े लोगों को भी खासी दिक्कतें हो रही हैं। इसलिए अगर आप भी अपने दफ्तर, बच्चे स्कूल-कॉलेज या किसी अन्य काम से घर से बाहर जा रहे हैं, तो आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं। इससे आपको इस प्रदूषण से बचने में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"67284a74c3a68c4db503b91b","slug":"delhi-air-pollution-protecting-tips-yourself-from-delhi-ncr-poor-air-quality-2024-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की प्रदूषित हवा से सावधान: जा रहे हैं घर से बाहर, तो इन तरीकों से करें खुद का बचाव","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
दिल्ली की प्रदूषित हवा से सावधान: जा रहे हैं घर से बाहर, तो इन तरीकों से करें खुद का बचाव
Mon, 04 Nov 2024 09:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 04 Nov 2024 09:49 AM IST
सार
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद ही खराब श्रेणी में पहुंच गई है। इससे घरों से बाहर जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। इसलिए अगर आप भी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज आदि जा रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदूषण से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Freepik.com
जा रहे हैं घर से बाहर, तो इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-
नंबर 1
- आप इस प्रदूषण के बीच अगर घर से बाहर जा रहे हैं तो मास्क पहनकर जाएं। मास्क पहनने से आपको इस प्रदूषण से बचने में काफी मदद मिल सकती है। इसलिए आप एक अच्छी क्वालिटी का मास्क पहन सकते हैं, जो मार्केट में आसानी से मिल जाता है जैसे, एन95 मास्क। खुद तो आप मास्क पहने ही, साथ ही अपने बच्चों को भी पहनाएं।
प्रदूषण से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- देखने में आता है कि प्रदूषण के कारण लोगों की आंखों में जलन होने लगती है और इसी प्रदूषण से फिर आंखों में लालिमा, खुजली आदि समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसलिए आप इससे बचने के लिए आंखों पर चश्मा पहन सकते हैं। सनग्लासेस आपकी आंखों को प्रदूषण से बचाने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
- अगर आपको बाहर कोई काम नहीं है तो बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें। साथ ही इन दिनों अपने बच्चो को पार्क या घरों बाहर न ही जानें दें तो बेहतर होगा। इस बात का भी ध्यान रखें कि आप अगर अपनी कार से कहीं बाहर जा रहे हैं तो गाड़ी के शीशे बंद रखें।
विज्ञापन
प्रदूषण से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Freepik.com
नंबर 4
- जिस तरह से घर के बाहर प्रदूषण है तो बाहर जाने से बचना चाहिए। ऐसे में अगर आप बाहर योग करने जाते हैं या जिम जाते हैं, तो आप इन दिनों घर पर ही योग या बाकी व्यायाम कर सकते हैं। इससे आप खुद को स्वस्थ रख पाएंगे और प्रदूषण से भी बच पाएंगे।