Debit Card: वर्तमान समय में ज्यादातर लोग डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार कार्ड अधिक इस्तेमाल होने की वजह से घिस जाता है या किसी वजह से बंद हो जाता है। पुराने एटीएम कार्ड किसी वजह से खराब हो जाते हैं। इसलिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसे आप आसानी से बदल सकते हैं। हम आपको अपनी खबर में ऐसे कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप घर बैठे ऑनलाइन नया डेबिट कार्ड मंगा सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन अप्लाई नहीं कर सकते हैं, तो हम आपको इसका ऑफलाइन तरीका भी बताएंगे। आइए जानते हैं कि क्या तरीका है?
Debit Card: बैंक का डेबिट कार्ड नहीं कर रहा है काम, ये हैं बदलने के आसान तरीके, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई
पुराने एटीएम कार्ड किसी वजह से खराब हो जाते हैं। इसलिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसे आप आसानी से बदल सकते हैं। हम आपको अपनी खबर में ऐसे कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप घर बैठे ऑनलाइन नया डेबिट कार्ड मंगा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐप का करें इस्तेमाल
आप मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए भी नए डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ऐप में लॉगिन करके डेबिट कार्ड सेक्शन में जाना होगा और रिप्लेसमेंट के लिए रिक्वेस्ट करना पड़ेगा। एक बार रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद बैंक इसे प्रोसेस करेगा और नया कार्ड आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर भेज देगा।
बैंक की ब्रांच में जाकर ले सकते हैं नया कार्ड
अगर कोई ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करता है, तो वह सीधे अपने बैंक की ब्रांच जाकर भी नया डेबिट कार्ड ले सकता है। ब्रांच में रिलेशनशिप मैनेजर से मिलना होगा और नए कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। कुछ बैंक तुरंत नया कार्ड दे देते हैं, लेकिन इस कार्ड पर आपका नाम नहीं लिखा होगा। अगर आप नाम के साथ नया डेबिट कार्ड लेना चाहते हैं तो बैंक इसे कुछ दिनों में आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर भेजेगा।
New AC Tips: गर्मी के मौसम में खरीदने जा रहे हैं नया एसी? तो जरूर जान लें ये चार बातें
कस्टमर केयर के जरिए बदल सकते हैं
आप अपने डेबिट कार्ड को बदलने के लिए बैंक के कस्टमर केयर से भी संपर्क कर सकते हैं। कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव को कॉल करके अपना कार्ड रिप्लेसमेंट रिक्वेस्ट आवेदन करा सकते हैं। वो आपकी रिक्वेस्ट को प्रोसेस करेंगे और बैंक आपके पते पर नया डेबिट कार्ड भेज देगा।
Pension for Farmers: किसानों को हर साल मिलेंगे 42000 रुपये, जानिए क्या है योजना और कैसे ले सकते हैं लाभ
क्या लगता है कोई चार्ज?
कुछ बैंक डेबिट कार्ड बदलवाने पर मामूली चार्ज लेते हैं। यह चार्ज आपके बैंक अकाउंट से ऑटोमैटिकली कट जाता है। अगर आपका डेबिट कार्ड काम नहीं कर रहा है, तो ऊपर बताए गए किसी भी तरीके से नया कार्ड मंगवा सकते हैं।