फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dating App Alert: डेटिंग एप पर भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, तीसरी वाली तो लगवा सकती है थाने के चक्कर

Fri, 10 Oct 2025 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 10 Oct 2025 04:55 PM IST
सार

Dating App Safety Tips: अगर आप भी डेटिंग एप का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो जरा रूकिए क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Dating App Alert: Avoid Four Mistakes While Using Dating Apps Scam Fraud Security Tips
डेटिंग एप पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Online Dating App Awareness: आज के समय में लोग डेट करने के लिए डेटिंग एप का सहारा लेते हैं। ऑनलाइन कई डेटिंग एप हैं जिनके जरिए आप किसी से बात कर सकते हैं और फिर मिलकर अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं आदि। डेटिंग एप पर यूजर को अपनी थोड़ी जानकारी जैसे, नाम, फोटो, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि देनी होती है जिसके बाद आप यहां पर रजिस्टर कर सकते हैं और किसी से बात कर सकते हैं।



यही नहीं, डेटिंग एप पर लोगों की शुरूआत पहले बात से होती है और फिर ये मुलाकातों में तब्दील हो जाती है। पर क्या आप जानते हैं कि डेटिंग एप पर की गई कुछ गलतियां हमें जेल तक पहुंचा सकती है? शायद नहीं, पर आपको ये जानना चाहिए। खासतौर पर अगर आप पहली बार किसी डेटिंग एप पर लॉगिन कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं डेटिंग एप पर कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। वरना आपको थाने के चक्कर तक काटने पड़ सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Dating App Alert: Avoid Four Mistakes While Using Dating Apps Scam Fraud Security Tips
डेटिंग एप पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

न करें ये गलतियां:-

कोई फोटो-वीडियो न शेयर करें

  • अगर आप डेटिंग एप पर किसी से बात कर रहे हैं तो कभी भी किसी को अपने पर्सनल फोटो या वीडियो भूलकर भी शेयर न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल हो सकता है और आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है। इसलिए ऐसी गलती कभी न करें।
Dating App Alert: Avoid Four Mistakes While Using Dating Apps Scam Fraud Security Tips
डेटिंग एप पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

किसी की बुलाई जगह पर न जाएं

  • आप जब किसी से डेटिंग एप पर बात करेंगे या कर रहे हैं तो ये आमतौर पर होता है कि लोग उससे मिलना चाहते हैं जिससे वे बात कर रहे हैं। ये तरीका भी होता है कि बात करने वाला व्यक्ति सही है या नहीं, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि किसी की बुलाई जगह, किसी होटल के कमरे में या किसी अनजानी जगह पर मिलने से बचें आदि। अगर किसी से मिल रहे हैं, तो हमेशा सार्वजनिक स्थल पर ही मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dating App Alert: Avoid Four Mistakes While Using Dating Apps Scam Fraud Security Tips
डेटिंग एप पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

किसी से गाली-गलौज या ब्लैकमेल न करें

  • डेटिंग एप पर आप किसी से बात कर रहे हैं तो एक बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी से गाली-गलौज न करें और न ही किसी से लड़ें। अगर आप किसी को ब्लैकमेल करते हैं तो आपको जेल के चक्कर तक काटने पड़ सकते हैं। इसलिए कभी ऐसी गलती न करें, वरना आपके ऊपर उचित कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Dating App Alert: Avoid Four Mistakes While Using Dating Apps Scam Fraud Security Tips
डेटिंग एप पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

पैसे बिल्कुल न दें

  • वैसे तो डेटिंग एप पर लोग डेट के लिए जाते हैं, लेकिन यहां पर आपके साथ ठगी भी हो सकती है। अगर आप किसी से चैट या कॉल आदि पर बात कर रहे हैं और वो आपसे किसी बहाने से पैसे मांगे तो भूलकर भी ये गलती न करें, क्योंकि कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें लोगों से पैसे ले तो लिए जाते हैं पर उन्हें वापस नहीं मिलते। इसलिए ये गलती न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed