फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Damini App: कहीं आपके आसपास तो नहीं गिरने वाली आकाशीय बिजली? बताएगा ये एप, जानें कैसे

Mon, 14 Jul 2025 04:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 14 Jul 2025 04:58 PM IST
सार

Damini App Kya Hai: अगर आप भी चाहते हैं कि आपके आसपास जब आकाशीय बिजली गिरने वाली हो, तो आपको इसकी जानकारी हो तो आप ये जान सकते हैं।

विज्ञापन
Damini App Get Lightning Strike Alerts Near You Know How It Works Aakaashiya Bijli Alert Paayen damini app me
दामिनी एप कैसे मदद कर सकती है? - फोटो : Adobe Stock

Damini App Get Lightning Strike Alerts: इन दिनों बरसात का मौसम है। जहां देखो वहां बारिश हो रही है। कहीं तो आलम ऐसा है कि बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। जहां एक तरफ पहाड़ों पर काफी बारिश हो रही है जिसके कारण भूस्खलन हो रहा है और कई जगहों पर सड़कें बंद हो रही हैं। हालांकि, प्रशासन रास्ते खोलने के कामों में लगा है पर तेज बारिश की वजह से इसमें दिक्कतें आ रही हैं।

वहीं, दूसरी तरफ शहरों में भी काफी बारिश हो रही है और कई शहरों में तो पानी भरने से लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। इन सबके बीच बारिश के मौसम में एक घटना काफी होती है और वो है आकाशीय बिजली गिरने की। पहाड़ों से लेकर शहरी इलाकों तक में बिजली गिरने के कई मामले सामने आते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर आपको पहले ही पता चल जाए कि कहीं आपके आसपास तो बिजली नहीं गिरने वाली तो कैसा रहेगा? ये सब हो सकता है वो भी आपकी मोबाइल की मदद से। तो चलिए जानते हैं कैसे। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Damini App Get Lightning Strike Alerts Near You Know How It Works Aakaashiya Bijli Alert Paayen damini app me
दामिनी एप कैसे मदद कर सकती है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बताएगा मोबाइल कहां गिरने वाली है बिजली?

  • बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने से कई बार कई हादसे तक हो जाते हैं और लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसे में आपका मोबाइल आपको पहले ही बता सकता है कि आपके आसपास आकाशीय बिजली तो नहीं गिरने वाली। ये आपको पता चलेगा "दामिनी एप" से। ये सरकारी एप है जो पूरी तरह सुरक्षित है। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन भारतीय ऊष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे ने इस दामिनी एप को बनाया है। इससे आपको पता चल जाता है कि आपके आसपास आकाशीय बिजली तो नहीं गिरने वाली है।
Damini App Get Lightning Strike Alerts Near You Know How It Works Aakaashiya Bijli Alert Paayen damini app me
दामिनी एप कैसे मदद कर सकती है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे करता है काम?

  • ये दामिनी एप आपको आकाशीय बिजली, वज्रपात, ठनका आदि की संभावना की सटीक जानकारी मुहैया करवाने का काम करता है। बात अगर इसके काम करने के तरीके की करें तो इसके लिए वैज्ञानिकों ने देश में लगभग 48 सेंसर के साथ एक लाइटनिंग लोकेशन स्थापित की है और इस नेटवर्क के आधार पर ही दामिनी एप को विकसित किया गया। ये एप आपको आपके 40 किलोमीटर के दायरे में आकाशीय बिजली गिरने के संभावित स्थानी की जानकारी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Damini App Get Lightning Strike Alerts Near You Know How It Works Aakaashiya Bijli Alert Paayen damini app me
दामिनी एप कैसे मदद कर सकती है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी चाहिए तो आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से इस दामिनी एप को डाउनलोड करना है
  • एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स दोनों के लिए ये एप उपलब्ध है
  • इसके बाद इस एप को मोबाइल में इंस्टॉल करें और अपना पंजीकरण कर लें
विज्ञापन
Damini App Get Lightning Strike Alerts Near You Know How It Works Aakaashiya Bijli Alert Paayen damini app me
दामिनी एप कैसे मदद कर सकती है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अब आपको एप में अपना नाम भरना है
  • फिर आपको अपनी लोकेशन यहां पर देनी होती है, ताकि ये आपके एरिए की आपको जानकारी दे सके
  • इसके बाद ये एप काम करना शुरू कर देता है और आपको आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी देने लगता है
  • ये एप आपकी लोकेशन के 40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की चेतावनी आपको देता है, जो एसएमएस और ऑडियो मैसेज द्वारा दी जाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed