फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cyber Fraud: साइबर ठगों ने जालसाजी का निकाला नया तरीका, स्टूडेंट्स को इस तरह बना रहे स्कैम का शिकार

Mon, 12 Jan 2026 12:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 12 Jan 2026 12:47 PM IST
सार

Fake Internship Scam: इन दिनों साइबर ठग एक नए तरह के स्कैम के जरिए स्टूडेंट्स को टारगेट कर रहे हैं। इस स्कैम में वे स्टूडेंट्स को फर्जी इंटर्नशिप दिलाने का वादा करके अपना शिकार बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Cyber Fraud Alert for Youth:  Scammers Use New Tricks to Target Students Know How
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला

Cyber Fraud: आज के इस डिजिटल युग में साइबर अपराध की संख्या में बीते वर्षों में एक बड़ा इजाफा देखने को मिला है। साइबर अपराधी लोगों के साथ ठगी को अंजाम देने के लिए नए तरीकों को अपना रहे हैं। इन दिनों एक खास तरह का स्कैम चर्चा का विषय बना हुआ है। इस स्कैम में साइबर ठग बच्चों को फेक इंटर्नशिप का झांसा देकर ठगी को अंजाम देने का काम कर रहे हैं। इस नए स्कैम के बारे में गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली एजेंसी इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर्स 14C वाले साइबर दोस्त ने बताया है। 

Cyber Fraud Alert for Youth:  Scammers Use New Tricks to Target Students Know How
साइबर अपराध - फोटो : Freepik

क्या है ये स्कैम?

  • सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से साइबर दोस्त 14C ने इस बारे में जानकारी दी है कि साइबर स्कैमर्स नए युवाओं खासकर Gen-Z को इंटर्नशिप दिलाने के नाम पर अपना शिकार बना रहे हैं। 
  • इसमें ये स्कैमर्स कॉलेज सर्टिफिकेट और करियर प्रेशर का फायदा उठाकर बच्चों को टारगेट कर रहे हैं। 

Cyber Fraud Alert for Youth:  Scammers Use New Tricks to Target Students Know How
साइबर अपराध - फोटो : Freepik

कैसे बच्चों को स्कैम में फंसा रहे ये साइबर ठग?

  • इस स्कैम में साइबर ठग अपने आप को किसी कंपनी का HR एग्जीक्यूटिव बताते हैं। 
  • इसके बाद वह बच्चों को इंटर्नशिप दिलाने का वादा करते हैं। 
  • स्टूडेंट्स को अपने भरोसे में लेने के बाद वह उनसे पर्सनल, बैंकिंग डिटेल्स लेते हैं। 
  • इस दौरान वह बच्चों से पैसों की मांग भी करते हैं। 
  • यही नहीं इस दौरान वे शुरुआत में हाई रिटर्न का वादा करके बच्चों को फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कैम में भी फंसा देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cyber Fraud Alert for Youth:  Scammers Use New Tricks to Target Students Know How
साइबर अपराध - फोटो : Freepik
  • यही नहीं इंटर्नशिप की आड़ में ये स्कैमर बच्चों को फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट बेचने की भी कोशिश करते हैं। 
  • इस स्कैम में जो ऑफर लेटर दिखाया जाता है वह फर्जी होता है। 
  • इसमें रोल, स्टाइपेंड और वर्क डिटेल्स क्लियर नहीं होती हैं। 
विज्ञापन
Cyber Fraud Alert for Youth:  Scammers Use New Tricks to Target Students Know How
साइबर अपराध - फोटो : Freepik

कैसे बचें इस स्कैम से?

  • आपको हमेशा किसी आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल से ही इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करना चाहिए। 
  • इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करने से पहले कंपनी और क्लाइंट की डिटेल्स को अच्छे से वेरिफाई करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed