हम नौकरी या बिजनेस करते हैं, और इससे जो पैसे हम कमाते हैं उससे अपनी आजीविका चलाते हैं। लोग अपनी कमाई के कुछ हिस्से को अपने बैंक खाते में भी रखते हैं, और अपनी जरूरत के हिसाब से इसे खर्च करते रहते हैं। अब बैंक खाते से पैसे निकालना बेहद आसान हो गया है, क्योंकि अब लगभग हर ग्राहक के पास एटीएम कार्ड है। लेकिन इन सबके बीच लोगों में क्रेडिट कार्ड का चलन भी काफी ज्यादा बढ़ा है। दरअसल, ये एक कार्ड होता है, जिस पर बैंक आपको एक लिमिट तय करके दे देता है और फिर आप उसे अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करते हैं। बैंक फिर हर महीने आपसे ये पैसा वापस लेता है। लेकिन देखा जाता है कि कई लोग अपने क्रेडिट कार्ड के पूरे पैसे को खर्च कर देते हैं? अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इससे आपको क्या नुकसान हो सकता है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62285028863ef015950a116e","slug":"credit-card-alert-what-are-the-disadvantages-of-spending-full-credit-card-amount-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Credit Card Alert: क्या आप भी खर्च कर देते हैं क्रेडिट कार्ड का पूरा बैलेंस? जानें क्या हैं इसके नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Credit Card Alert: क्या आप भी खर्च कर देते हैं क्रेडिट कार्ड का पूरा बैलेंस? जानें क्या हैं इसके नुकसान
Wed, 09 Mar 2022 05:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 09 Mar 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड के क्या हैं नुकसान
- फोटो : iStock
क्रेडिट कार्ड के क्या हैं नुकसान
- फोटो : iStock
कार्ड निष्क्रिय हो सकता है
- दरअसल, अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड की पूरी रकम खर्च करके इसे जीरो कर देते हैं, तो ऐसे लोगों को बैंक काफी खर्चाला मानता है। यही नहीं, इससे बैंक ये भी समझता है कि आप किसी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। ऐसे में आपके कार्ड को निष्क्रिय भी किया जा सकता है। हालांकि, इसका फैसला बैंक ही करता है।
क्रेडिट कार्ड के क्या हैं नुकसान
- फोटो : iStock
बिल भरने में दिक्कतें होती हैं
- कई लोग पहले अपने एक क्रेडिट कार्ड को खाली कर देते हैं, और फिर उसे भरने के लिए दूसरे कार्ड को और फिर बाकी कार्ड को भी। ऐसे में लोग आर्थिक बोझ के तले दबते चले जाते हैं, और उन्हें हर महीने आने वाले बिल भरने में खासी दिक्कतें होती हैं। इसलिए क्रेडिट कार्ड की पूरी रकम खर्च करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड के क्या हैं नुकसान
- फोटो : istock
सिबिल स्कोर पर असर
- अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड का बैलेंस जीरो कर देते हैं, तो इससे बैंक आपकी लिमिट बढ़ाने पर रोक लगा सकता है। वहीं, कार्ड का बैलेंस जीरो होने पर जब बिल को समय पर नहीं भर पाते हैं, तो इसका बुरा असर आपके सिबिल स्कोर पर भी पड़ता है। कार्ड में कम से कम 30 फीसदी लिमिट जरूर रखें।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड के क्या हैं नुकसान
- फोटो : istock
बिल समय पर भरना जरूरी
- जब क्रेडिट कार्ड पूरी तरह खाली हो जाता है, तो कई लोग बिल नहीं भर पाते हैं। तो ऐसे में आप पर हर महीने जुर्माना लगता है और साथ ही बिल न भरने पर बैंक आपके घर आ सकता है। यही नहीं, इसका असर सिबिल स्कोर पर भी होता है, जिसके कारण आपको भविष्य में लोन मिलने में दिक्कतें हो सकती हैं।