Cooking Hacks: हमारे रोजमर्रा के कई काम ऐसे होते हैं, जिन्हें हम काफी आसानी से कर सकते हैं। हालांकि, जानकारी न होने के कारण इन छोटी-छोटी चीजों को करने में हमारा समय काफी बर्बाद हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने कुछ छोटो छोटे कामों को आसान बना सकते हैं। इस बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। आइए जानते हैं -
Cooking Hacks: सब्जी को लंबे समय तक फ्रेश रखने से लेकर चाकू की धार तेज करने तक, ये लाइफ हैक्स बनाएंगे काम आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरी सब्जियों को लंबे समय तक ऐसे रखें फ्रेश
अगर आप लंबे समय तक हरी सब्जियों को फ्रेश रखना चाहते हैं। ऐसे में आप एक प्लास्टिक के बैग में हवा भरकर सब्जियों को रख दें। इसके बाद आपने जिस बैग में सब्जियों को रखा उसे फ्रीज में स्टोर कर दें। ऐसा करने से सब्जियां लंबे समय तक ताजी रहेंगी।
ऐसे बढ़ाएं चाकू की धार
कई बार लंबे समय तक चाकू का इस्तेमाल करने के बाद उसमें से धार चली जाती है। इस कारण सब्जियां या किसी दूसरी चीज को काटने में कई तरह की दिक्कतें आती हैं।
Life Hacks: नल से लीक हो रहा है पानी, तो इस आसान तरीके सें करें उसको फिक्स
आप चाकू की धार तेज करने के लिए सिरेमिक कप के बेक पार्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पर चाकू को रगड़ने से उसकी धार तेज हो जाएगी। इस आसान तरीके से आप अपने चाकू की धार को तेज कर सकते हैं।
प्याज काटते समय रखें इस बात का ध्यान
अगर प्याज काटते समय आपकी आंखों से पानी आता है। ऐसे में आप प्याज को काटने से पहले उसे पानी में थोड़ी देर के लिए रख दें। पानी में कुछ देर प्याज डालने के बाद उसे काटते वक्त आपकी आंखों से पानी नहीं आएगा।